herzindagi
image

क्या आप जानती हैं कौन था मुगलों का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह? जानें किसे कहा जाता है सबसे बड़ा ज्ञान पुजारी सम्राट

हर बादशाह का अपना अलग स्वभाव है। कोई बादशाह सबसे चतुर -चालाक कहलाया है, तो कोई सबसे अच्छा युद्ध संचालक माना गया है, लेकिन आज हम आपको सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे बादशाह के बारे में बताएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-09-09, 17:46 IST

भारत के इतिहास में मुगलों का एक अहम हिस्सा रहा था, इस बात से हम इनकार नहीं कर सकते। जब भी किताबों या समाज में कहीं भारत के इतिहास का जिक्र होता है, तो इसमें मुगलों का जिक्र जरूर होता है। मुगलों की पहचान हम केवल तलवार और युद्ध से नहीं कर सकते, क्योंकि आज देश के पास ऐसे कई ऐतिहासिक किले हैं, जो मुगलों के समय बनाए गए थे। इसमें लाल किला, ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, शालीमार बाग जैसे कई खूबसूरत महलों और किलों का नजारा देखने पर्यटक विदेशों से आते हैं। हर कोई मुगलों के सबसे बड़े शासक और बादशाह की बात करता है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि उनमें सबसे विद्वान बादशाह कौन था। ऐसा कोन साथ मुगल बादशाह था, जो सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा था। अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो हम इस आर्टिकल आपको विस्तार से जानकारी देंगे। यह जानकर आपको भी हैरानी होगी।

मुगलों का सबसे पढ़ा-लिखा बादशाह किसे माना जाता है?

  • औरंगजेब, मुगल के जमाने में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे बादशाह में से एक माने जाते हैं।
  • उन्होंने फतावा-ए-आलमगीरी नामक लंबी ग्रंथ का संकलन करवाया था, जो वाकई हैरान करने वाला था।
  • फतावा-ए-आलमगीरी ग्रंथ को इस्लामी कानून का सबसे मान्य ग्रंथ माना जाता है।
  • औरंगजेब को अरबी-फारसी दोनों भाषाओं का कुशल ज्ञान था।
  • इसके साथ-साथ कुरआन और हदीस के गहरे जानकार थे।
  • औरंगजेब ही नहीं बल्कि उनकी बेटी को भी पढ़ना लिखना पसंद था।
  • शहजादी जेब-उन-निसा को एक कवयित्री के रूप में याद किया जाता है।
  • शहजादी जेब-उन-निसा की मौत के बाद उनका लेखन दीवान-ए-मखफी के रूप में एकत्रित किया गया था।

इसे भी पढे़ं- औरंगजेब ने बनवाई थी यह शाही मस्जिद, बेहद रोचक रहा है इतिहास

who was the most educated mughal emperor rare facts you should know1

औरंगजेब से जुड़ी रोचक बातें

  • मुगल सम्राट के छठे राजा औरंगजेब थे।
  • औरंगजेब का पूरा नाम मुहिउद्दीन मुहम्मद था, लेकिन प्रजा उन्हें औरंगजेब के नाम से पुकारती थी।
  • औरंगजेब मुगलों के सबसे मजबूत बादशाह में से एक हैं।
  • औरंगजेब की मृत्यु सन 1707 में हुई थी।
  • इनकी कब्र दिल्ली या आगरा में नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बनाई गई है।
  • उन्होंने मरने से पहले यह इच्छा जाहिर की थी, उनका मकबरा एकदम शांत और अलग जगह बनाना।
  • औरंगजेब की आखिरी इच्छा थी कि मरने के बाद कोई भी कार्यक्रम न करवाया जाए।
  • औरंगजेब की मृत्यु 89 साल की उम्र में हुई थी।
  • औरंगजेब ने अपनी ही बेटी को कैद की सजा सुनाई थी, क्योंकि वह हिंदू राजा छत्रसाल बुंदेला से प्रेम करती थीं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- कहां स्थित है मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र? जानें मकबरे से जुड़े रोचक तथ्य

who was the most educated mughal emperor rare facts you should know1

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, wikipedia

FAQ
औरंगजेब का असली नाम क्या है?
मुहिउद्दीन मुहम्मद है, जिन्हें बाद में औरंगजेब के नाम से जाना जाने लगेगा।
औरंगजेब ने अपनी बेटी को जेल में क्यों डाला था?
क्योंकि वह हिंदू राजा छत्रसाल बुंदेला से प्रेम करती थीं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।