Which Plant Does Attract Snakes:प्रदूषित हवा से बचने के लिए आज के समय सभी लोग अपने घर की छत और बाहर एरिया में पेड़-पौधे लगाते हैं। प्लांट्स न केवल घर की सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं बल्कि हरियाली जैसा माहौल बनाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर के बाहर लगे कुछ पेड़-पौधे आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। यह सुनकर आपको यकीनन थोड़ा अजीब लग सकता है कि भला पेड़-पौधे किस प्रकार से हमारे लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि हमारे आस-पास लगे प्लांट्स कुछ ऐसे होते हैं, जो सांप को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते है। साथ ही उनके छिपने का ठिकाना बन जाते हैं। यदि आपने अपने घर के बाहर या बगीचे में ऐसे पौधे लगा रखे हैं, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। इस लेख में आज हम आपको उन प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सांपों को अपनी ओर खींचते हैं।
नींबू का पौधा
अगर आपके घर के बाहर नींबू का पौधा लगा है, तो उसे तुरंत काट दें। दरअसल नींबू के फल को कीड़े-मकोड़े, चूहे या पक्षी खाते हैं। साथ ही पेड़ पर पक्षी अपना डेरा बसा लेते हैं। शिकार करने के लिए अक्सर सांप इस पौधे के नीचे मंडराते हैं और पेड़ के ऊपर और नीचे डेरा जमा लेते हैं।
साइप्रस का पौधा
घर के आस-पास या गमले में लोग साइप्रस का पौधा लगाना पसंद करते हैं। यह न केवल देखने में सुंदर लगता बल्कि इसकी देखभाल के लिए ज्यादा समय देने की जरूरत नहीं पड़ती है। बड़े होने पर यह पौधा काफी घना हो जाता है। अगर आपने इस पौधे को घर के बाहर जमीन में लगा रखा है, तो इसे तुंरत हटा दें। ऐसा इसलिए क्योंकि काफी घना होने के कारण सांपों को छिपने और अपना घर बनाने में काफी आसानी होती है।
घनी झाड़ियां और लताएं
घर को सुंदर दिखाने के लिए आमतौर पर लोग दरवाजे के किनारे या घर के बाहर लताओं वाला पौधा लगाते हैं। धीरे-धीरे ये पौधे बढ़ते हुए दीवार और दरवाजे को छा लेते हैं। अपने मनपसंद तरीके से इसकी छंटाई करने पर ये घर की सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं। भले ही ऐसे पौधे देखने में सुंदर लगते हैं लेकिन यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। झाड़ियों और लताओं वाले घने पौधों के नीचे सांपों का अक्सर डेरा देखने को मिलता है।
अनार का पेड़
आज के समय लोग अपने घर के बाहर फल के पौधे लगाना पसंद करते हैं। खासकर अनार जैसे छोटे पौधे, जो आसानी से ग्रो कर पाएं। अगर आपके घर के बाहर इस पौधे को लगा रखा है, तो इसे तुरंत काट दें। ऐसा इलिए क्योंकि अनार के पेड़ के पास सांप डेरा जमा लेते हैं। इसके पीछे का एक कारण पेड़ के नीचे ठंडक का होना है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों