हिंदू धर्म में सप्ताह में आने वाले हर दिन को किसी देवी या देवता से जोड़ा गया है। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को अर्पित किया गया है। इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना की जाती है। शास्त्रों और पुराणों में बताया गया है कि भगवान शनिदेव यदि किसी से नाराज हो जाएं तो उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं।
इसलिए शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए लोग उन्हें प्रसन्न रखने के कई जतन करते हैं। उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य कैलाश नारायण बताते हैं, 'शनिवार को क्या करना चाहिए इस पर कई बार बात की गई है, मगर क्या नहीं करना चाहिए यह बहुत कम लोगों को ही पता है। कुछ चीजें हैं, जो शनिवार के दिन करने पर भगवान शनिदेव को नाराज कर देती हैं। इनमें शॉपिंग से लेकर खाने-पीने की चीजें तक शामिल हैं।'
तो चलिए पंडित जी से जानते हैं कि शनिवार के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए-
इसे जरूर पढ़ें: देवी जी के लिए दीपक जलाते वक्त रखें इन वास्तु टिप्स का ध्यान
ये चीजें न खरीदें
शनिवार का दिन वैसे तो आम दिनों की तरह ही होता है, मगर इस दिन ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जो शनिदेव को नाराज कर दे। पंडित कैलाश नारायण बताते हैं, 'आमतौर पर यह बात सभी लोग जानते हैं कि शनिवार के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए और न ही लोहे की कोई वस्तु घर लानी चाहिए। मगर इसके अलावा भी कुछ चीजें हैं, जिन्हें शनिवार को खरीदना भारी पड़ सकता है। इनमें से नमक, काला तिल ( काले तिल के ये हेल्थ बेनिफिट्स ), काले जूते आदि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें भूल कर भी न खरीदें।' पंडित जी बताते हैं कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से आप पर कर्ज चढ़ सकता है। वहीं काला तिल या जूता खरीदने से आपके कार्य में रुकावट आ सकती हैं।
न खाएं ये चीजें
केवल शनिवार को क्या खरीदना है और क्या नहीं, इस बात का ही ध्यान नहीं रखना है बल्कि आपको यह भी पता होना चाहिए कि शनिवार के दिन क्या नहीं खाना चाहिए। पंडित जी कहते हैं, ' शनिदेव की वजह से शनिवार का दिन विशेष हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव को क्रोध अधिक आता है और उन्हें प्रसन्न रखना बेहद मुश्किल है। इसलिए शनिवार के दिन खाना भी सोच-समझ कर खाएं। खासतौर पर लाल रंग की चीजें शनिवार को खाने से बचें। आपको बता दें कि लाल रंग को मंगल और सूर्य ग्रह का प्रतीक माना गया है। सूर्य देव भगवान शनिदेव के पिता भी हैं, मगर शनिदेव अपने पिता सूर्यदेव के विपरीत हैं। इसलिए अगर आप शनिवार के दिन लाल रंग की चीजों को आहार में लेते हैं तो आपको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।' इसके साथ ही शनिवार के दिन दाल का सेवन ( 5 तरह की दालें और उनके हेल्थ बेनिफिट्स ) करने से भी बचें क्योंकि इनमें मंगल ग्रह का प्रभाव देखा जाता है।
इस काम को करने से बचें
शनिवार को शॉपिंग और बाल कटवाने से बचें। पंडित जी कहते हैं, 'शनिवार के दिन अगर आप कपड़े खरीदते हैं तो वह आपको फलते नहीं हैं। वहीं अगर आप जूता-चप्पल खरीदते हैं तो वह चोरी हो जाते हैं।' अगर आप पर पहले से ही शनिदोष है तो भूल से भी इस दिन नाखून न काटें।
ये चीजें न करें दान
शनिवार के दिन को दान का दिन भी कहा गया है, मगर इस दिन आप कुछ चीजों का दान नहीं कर सकते हैं। खासतौर पर नमक, झाड़ू, काले कपड़े या कंबल को छोड़ कर अन्य रंग के कपड़े आदि दान न करें। इससे धन की हानि भी होती है और ऐसा करने से आपको शनिदेव के प्रकोप का सामना भी करना पड़ सकता है।
Recommended Video
इन चीजों से रहें दूर
अगर आप भगवान शनि के भक्त हैं तो आपको शनिवार के दिन किसी के संग विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही आपको इस दिन तिल, लोहे और सरसों के तेल का दान जरूर करना चाहिए। भगवान शनिदेव को काला रंग जितना प्रिय है उतना ही लाल रंग अप्रिय। कोशिश करें शनिवार के दिन लाल वाहन, लाल कपड़ों और लाल रंग की खाने की चीजों से दूर रहें।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: ‘दौड़ते हुए घोड़े’ की पेंटिंग से जुड़े रोचक वास्तु टिप्स
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।