Questions to know your personality: जब एक बच्चा पैदा होता है तो उसका नाम माता-पिता रख देते हैं। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है जाता है उसे अपनी पहचान और रिश्तों की समझ आने लगती है। लेकिन, जब उसका दिमाग पूरी तरह से विकसित हो जाता है तब उसे अपनी पहचान के साथ पर्सनैलिटी भी समझ आती है। पर्सनैलिटी कोई एक शब्द में कैद होने वाली चीज नहीं है। पर्सनैलिटी में हमारा डर, हमारे सपने, हमारे वैल्यू और हमारी असली पहचान छिपी होती है। यह कोई बाहरी आकर्षण या बोलने का तरीका नहीं है, बल्कि हमारे सोचने, महसूस करने और रिएक्ट करने का पूरा प्रोसेस है।
आसान भाषा में कहें तो पर्सनैलिटी हमारी आत्मा का वो नक्शा है, जिसमें भावनाएं, विचार, आदत और इच्छाएं एक साथ छपी होती हैं। लेकिन, सवाल यह उठता है कि हम अपनी पर्सनैलिटी को कैसे और किन तरीकों से पहचान सकते हैं। तो इस सवाल का जवाब ही सवालों में है। जी हां, जब हम खुद से सवाल करते हैं कि मैं कौन हूं, मेरी पहचान क्या है...तब ही असल पर्सनैलिटी की परतें भी खुलती हैं। अगर आप भी अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जानना चाहती हैं, तो हम यहां ऐसे पांच सवाल लेकर आए हैं जो आपकी असल पहचान बताने में मदद कर सकते हैं।
यहां हम 5 सवाल लेकर आए हैं, जिन्हें आप खुद से पूछ सकती हैं। हर सवाल के साथ हमने चार ऑप्शन दिए हैं। इन ऑप्शन्स में से आप अपने लिए एक चुन सकती हैं और अपनी पर्सनैलिटी को समझ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या पहले 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं तस्वीर में छिपा चेहरा? यह बता सकता है आपकी पर्सनैलिटी
यह विडियो भी देखें
इस सवाल के जवाब पर अगर आपने ऑप्शन A चुना है, तो आप थिंकर हैं। यानी आप लॉजिकल, गहरी सोच रखने वालीं और समस्या को सुलझाने में विश्वास रखती हैं।
ऑप्शन B चुना है तो आप कनेक्टर हैं। यानी रिश्तों को प्राथमिकता देती हैं और टीम प्लेयर हैं।
ऑप्शन C चुना है तो सेंसिटिव सोल हैं। यानी इमोशनल रूप से गहराई से जुड़ी हैं और दूसरों का दर्द भी महसूस करती हैं।
ऑप्शन D चुना है तो गो-गेटर हैं। यानी आप प्रैक्टिकल और रिस्क टेकिंग में विश्वास रखती हैं।
इस सवाल के जवाब में आपने ऑप्शन A चुना है तो आप इंट्रोस्पेक्टिव माइंड हैं यानी अकेले समय बिताना पसंद करती हैं और यही आपकी बॉडी को रिचार्ज करने में मदद करता है।
ऑप्शन B चुना है तो आप सोशल बटरफ्लाई हैं। यानी आपको दूसरों से मिलकर एनर्जी फील होती है।
ऑप्शन C चुना है तो आप आर्टिस्टिक सोल हैं। यानी आपको कुछ नया करके अच्छा फील होता है।
ऑप्शन D चुना है तो आप कैजु्अल हार्मोनाइजर हैं। यानी आप शांति, सुकून और बैलेंस में विश्वास रखती हैं।
इस सवाल का जवाब ऑप्शन A है तो आप लोगों की लाइफ में गाइडिंग लाइट हैं। यानी आप में लीडिंग क्वालिटी और समझदारी भरपूर है।
ऑप्शन B है तो आप हैप्पी हार्ट हैं यानी आप माहौल को लाइट और खुशनुमा बनाती हैं।
ऑप्शन C है तो आप डीप थिंकर है। यानी आप कम बोलना पसंद करती हैं लेकिन, बहुत कुछ समझती हैं।
ऑप्शन D है तो आप लीडर इन चार्ज हैं। यानी आप में कॉन्फिडेंस भरपूर है और आप किसी भी सिचुएशन से निकल सकती हैं।
इस सवाल का जवाब ऑप्शन A है तो आप डिसिप्लिनड यानी अनुशासित हैं। यानी आप रूटीन और नियमों में विश्वास रखती हैं। साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल और सेल्फ केयर की प्रैक्टिकल सोच रखती हैं।
ऑप्शन B है तो आप संतुलन बनाकर रखने में विश्वास रखती हैं। यानी आप सोशल लाइफ और पर्सनल लाइफ, दोनों में बैलेंस यानी संतुलन बनाकर रखने में विश्वास रखती हैं।
ऑप्शन C है तो नाइट थिंकर और क्रिएटिव सोल हैं। यानी जब दुनिया सो जाती है, तब आप अपने गहरे विचारों और क्रिएटिव एनर्जी का इस्तेमाल करती हैं।
ऑप्शन D है तो आप फ्री फ्लोअर हैं। यानी आप आजाद ख्यालों की इंसान हैं। इसके अलावा, आप रूल ब्रेकर नहीं, बल्कि रूल मेकर हैं और आपको किसी तरह के बंधनों में रहना पसंद नहीं है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप इस तस्वीर में ढूंढ सकते हैं छिपी महिला? महज 10 सेकेंड का है चैलेंज
इस सवाल का जवाब अगर ऑप्शन A है तो आप सेल्फ एनालाइजर हैं यानी आप हर बात पर गहराई से सोचती हैं और फिर उसपर काम करना है या नहीं, यह फैसला करती हैं।
ऑप्शन B है तो आप फायर स्पिरिट हैं। यानी आप आत्मसम्मान से भरपूर हैं और आप अपनी सीमाएं खुद तय करती हैं।
ऑप्शन C है तो इमोशनल डिटैच्ड हैं। यानी आपको दुनिया की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और खुद को नेगेटिविटी से दूर रखना पसंद करती हैं।
ऑप्शन D है तो आपका ग्रोथ माइंडसेट है। यानी आप बदलाव और विकास में विश्वास रखती हैं। इस सवाल के जवाब से आप अपनी पर्सनैलिटी टेस्ट कर सकते हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।