नए साल में इस तरह सजाएं अपना घर

हम हर त्यौहार पर अपना घर सजाते हैं ताकि आने वाले मेहमान भी खुश हो जाएं और हमारा घर भी सुंदर दिखे। नया साल आने वाला है और हम इस दिन भी अपना घर सजाने वाले हैं। इसलिए आज हम आपको नए साल पर घर सजाने की कुछ डेकोरेशन आइडियाज बताने वाले हैं जो आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। तो आइए जानते हैं इन आइडियाज के बारे में।
डेकोर कैंडल का करें इस्तेमाल

आप घर सजाने के लिए डेकोर कैंडल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह की ऐसी कैंडल आ गई हैं जिन्हें आप घर सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो इलेक्ट्रिक कैंडल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं क्योंकि मोम(ऐसे बनाएं खुशबूदार कैंडल) वाली कैंडल जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में बेहतर ऑप्शन है कि आप इलेक्ट्रिक कैंडल उपयोग करें।
इसे जरूर पढ़ें-खुशबूदार फूलों को ऐसे किया जा सकता है घर के अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल
फूलों से सजाएं घर

घर को अगर फूलों से सजाया जाएं तो खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। ताजे फूलों से सजाएं हुए घर बहुत ही सुंदर लगता हैं। अगर आपको ताजे फूलों से एलर्जी है तो आप नकली फूलों से भी घर को सजा सकती हैं।(देखें वॉल डेकोर आईडियाज)
आजकल मार्केट में अलग-अलग तरह के नकली फूल आ गए हैं जिन्हें देखकर बिलकुल भी नहीं लगेगा कि फूल असली है या नकली। आप चाहें तो बस अपने मेन गेट को फूलों से सजा सकते हैं और बाकी का घर अन्य चीजों से।
खुसबू वाली धूप का करें इस्तेमाल

घर में खाना बनाने से लेकर कई चीजों की स्मेल आती है ऐसे में आप खुशबू वाली धूप का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको मार्किट में तरह-तरह के फ्लेवर वाली धूप मिल जाएगी। धूप की जगह आप अगरबत्ती का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।(सजावट से जुड़ी खास बातें)
गुब्बारों से सजाएं घर
आप घर सजाने के लिए रंग बिरंगे गुब्बारों का उपयोग कर सकती हैं। सबसे अच्छा है कि आप कलर कंट्रास्ट वाले गुब्बारे इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल ब्लैक के साथ गोल्डन, रेड के साथ व्हाइट या फिर ब्लैक एंड व्हाइट रंग के गुब्बारों को साथ में इस्तेमाल किया जाता है और पार्टी में सजाया जाता है। आप गुब्बारो के साथ टांगने वाले सजावटी सामानों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Flowering Plants: सालभर फूलों से महकने वाले इन पौधों से सजाएं अपना गार्डन
आप नए साल को कैसे मनाते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
