Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

इस सवाल का जवाब देकर ऐश्वर्या राय बच्चन बनी थीं ‘Miss World 1994’

इस सवाल के जवाब देने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन को मिला था ‘मिस वर्ल्ड 1994’ का खिताब। आप भी जानें क्या दिया था ऐश्वर्या ने जवाब।
Updated:- 2020-07-23, 20:05 IST
image

दुनिया भर में बहुत सारे ब्यूटी पैजेंट्स होते हैं। इन पैजेंट्स में केवल कंटेस्टेंट की शारीरिक सुंदरता को आंक कर उन्हें सुंदर होने का खिताब नहीं दिया जाता है। बल्कि इन ब्यूटी पैजेंट्स में सबसे पहले देखा जाता है कि कंटेस्टेंट की सोच कैसी है। ऐसा ही कुछ दुनिया के सबसे बड़े और फेमस ब्यूटी पैजेंट जिसमें वर्ष की मिस वर्ल्ड चुनी जाती हैं, उसमें भी होता है। हर साल लोगों को इस बात का इंतजार रहता है कि इस बार मिस वर्ल्ड कौन बनेगी। यह ब्यूटी पैजेंट कई साल पुराना है। भारत की सुंदरियों ने भी इस पैजेंट को कई बार जीता है।

फिलहाल हम बात करेंगे वर्ष 1994 में हुए मिस वर्ल्ड ब्यूटी पैजेंट की। इस वर्ष का मिस वल्र्ड क्राउन बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने जीता था। यह क्राउन सेरिमनी 19 नवंबर 1994 को यानि आज ही के दिन हुई थी तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वह आखिर किस सवाल का जवाब देने के बाद मिस वर्ल्ड बन गई थीं। 

इसे जरूर पढ़े- Aishwarya- Abhishek Wedding Pictures: सास जया बच्चन को डांस करता देख खिलाखिला उठी थीं ऐश्वर्या राय बच्चन

Aishwarya Rai Bachchan Won Miss World

वर्ष 1994 भारत के लिए बेहद लकी था। जहां एक तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने मिस यूनिर्वस का ताज जीता था वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने इसी वर्ष मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। यह उनके और देश के लिए बेहद गर्व का मौका था। इस ताज को जीतना ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए आसान नहीं था। दरअसल उस वर्ष ब्यूटी पैजेंट में 87 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। इतनी सारी कंटेस्टेंट्स को पीछे कर ऐश्वर्या ने जज का दिल जीत लिया था। ऐश्वर्या के एक जवाब ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

इसे जरूर पढ़े- ऐश्वर्या राय बच्चन की Glowing Skin के पीछे है ये 3 बड़ी वजह

Miss World  Crown

1994 में जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड का क्राउन जीता था तब वह मात्र 21 वर्ष की थीं। ऐश्वर्या तब आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थीं। इतनी कम उम्र में सुंदरता के साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन की सोच भी बेहद खूबसूरत थी और उसी के सहारे उन्होंने यह ब्यूटी पैजेंट जीत लिया था। ऐश्वर्या राय बच्चन से आखरी राउंट में जज ने सवाल किया था, ‘मिस वर्ल्ड में क्या गुण होने चाहिए?’ 

Aishwarya Rai Bachchan Birthday Wishes

इस सवाल के जवाब में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा था, ‘ आज तक जितनी भी मिस वर्ल्ड मैने देखीं। उन सभी की सोच अच्छी थी और उनमें दया भाव था। इन सभी में न केवल अमीरों के लिए बल्कि गरीबों के लिए भी एक जैसी भावनाएं थी। इन सभी ने इंसानों द्वारा बनाए गए बैरियर, राष्ट्र और रंग से आगे बढ़ कर चीजों देखा। हमें इनसे सीखना चाहिए और इससे भी ज्यादा बड़ी सोच रख कर आगे बढ़ना चाहिए। तब ही हम सच्चे इंसान कहलाएंगे। यदि आप में यह गुण हैं तो आप असली मिस वर्ल्ड हैं।’  

 

ऐश्वर्या राय बच्चन के इस जवाब से सभी इम्प्रेस हो गए थे और इसी जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड का क्राउन जिताने में मदद की। अब ऐश्‍वर्या की उम्र 46 वर्ष है और वह आज भी उन्‍हें कई सोशल वर्क करते हुए देखा गया है।

 

वह सॉफ्ट स्पोकन हैं और दिल की साफ हैं। यह बातें उनके व्यक्तित्व से ही झलक जाती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।