Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

तस्‍वीर में मौजूद महिला क्‍या आपको भी लग रही है ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की हमशक्‍ल? जरूर बताएं

टिकटॉक और इंस्‍टाग्राम पर ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की हमशक्‍ल के तौर पर मशहूर हो रही हैं मानसी नाइक। जानें पूरी डीटेल्‍स। 
Updated:- 2020-03-20, 13:35 IST
aishwarya rai fees

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की तरह हर कोई दिखना तो हर महिला चाहती है। मगर, देश में कुछ महिलाएं वाकई में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की तरह ही दिखती हैं। इन्‍हीं में से एक हैं मराठी एक्‍ट्रेस मानसी नाइक। मानसी की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रही हैं। वजह है, उनका ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की कार्बन कॉपी लगना। उनकी तस्‍वीरें देख कर आप भी एक बार धोखा खा जाएंगे कि आप सच में ऐश्‍वर्या राय को देख रहे हैं। 

वैसे वैज्ञानिक तौर पर भी इस बात को साबित किया जा चुका है कि एक शक्‍ल के 7 आदमी होते हैं। बॉलीवुड में कई एक्‍टर्स और एक्‍ट्रेसेस के हमशक्‍ल हैं। किसी के बॉलीवुड में ही हैं तो किसी के हॉलीवुड तक हैं। वहीं ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन जैसी दिखने वाली भी कई एक्‍ट्रेस और मॉडल हैं। आज हम आपको उनकी नई हमशक्‍ल मानसी नाइक के बारे में बताएंगे। 

इसे जरूर पढ़ें: क्‍या आप जानती हैं बॉलीवुड में एक नहीं चार-चार हैं ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की हमशक्‍ल ?

aishwarya rai bachchan  carbon copy zero

मानसी नाइक एक मराठी एक्‍ट्रेस होने के साथ ही टिकटॉक का पॉपुलर फेस भी हैं। उनकी शक्‍ल ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन से हू-ब-हू मिलती है। खसतौर पर जब ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन उम्र के 30वें पड़ाव पर रही होंगी, उस दौरान वह जैसी दिखती थी ठीक वैसे ही मानसी अब नजर आती हैं। मानसी ने भी इंस्‍टाग्राम पर अपनी कई तस्‍वीरें शेयर कर रखी हैं। इनमें से कई तस्‍वीरों में उन्‍होंने  ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के पुराने लुक्‍स को कॉपी भी किया है। ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के पास हैं ये 5 मेहंगी चीजें, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

इसे जरूर पढ़ें: 45+ उम्र है तो ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के ये 3 मेकअप लुक्‍स आपको देंगे यूथफुल लुक

aishwarya rai bachchan  carbon copy

इस कारण से उन्‍हें यह कह पाना कि वह ऐश्‍वर्या राय की हमशक्‍ल नहीं है और भी मुश्किल हो गया है। मानसी ने एक तस्‍वीर शेयर की जिसमें उन्‍होंने ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के जोधा अकबर लुक को कॉपी करने की कोशिश की। हालाकि, वह पूरे तौर पर ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के लुक को नहीं अपना पाई हैं मगर, उन्‍हें देख कर कोई भी कह देगा कि वह ऐश्‍वर्या जैसी ही दिख रही हैं। मानसी की इन तस्‍वीरों को देख कर ही शायद इंस्‍टाग्राम पेज पर उनके फॉलोवर्स 954K हो चुके हैं। वहीं टिकटॉप पर उनके 4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। मुंबई में है ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन-अभिषेक बच्‍चन का 21 करोड़ रुपए का घर, देखें तस्‍वीरें

Do you know aishwarya rai bachchan have  lookalikes in bollywood industry sneha one

वैसे मानसी ही नहीं ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की शक्‍ल से मिलती जुलती शक्‍ल की और भी एक्‍ट्रेसेस हैं। इनमें सबसे पहला नाम आता है स्‍नेहा उल्‍ला का। सलमान खान की फिल्‍म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्‍नेहा उल्‍ला बिलकुल ऐश्‍वर्या राय जैसी ही नजर आती हैं। उन्‍हें पहली बार जब फिल्‍म 'लकी' में दर्शकों ने ऑनस्‍क्रीन देखा तो हंगामा मच गया था। 70 लाख रुपए की अंगूठी पहनती हैं ऐश्‍वर्या राय, जानें उनकी Net Worth

Do you know aishwarya rai bachchan have  lookalikes in bollywood industry mahlagha jaberi one

वहीं वर्ष 2017 में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की जुड़वा बहन नजर आने वाली महालघा जबेरी ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। उनकी कदकाठी और फेसकट ऐश्‍वर्या से इतना मिलता है कि कोई भी धोखा खा सकता है।   

 

सुभाष घाई की फिल्‍म ‘कांची’ से बॉलीवुड में करियर शुरू करने वाली मिष्‍टी चक्रवर्ती भी ऐश्‍वर्या जैसी दिखती हैं। उनका चेहरा देख कर ऐश्‍वर्या की याद आती है। हालाकि बॉलीवुड में मिष्‍टी का करियर ऐश्‍वर्या जैसा सफल न हो सकता। वर्ष 2000 में जब दिया मिर्जा मिस ऐशिया पेसिफिक बनी थी तब उन्‍हें भी लोगा ने ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की हमशक्‍ल कहा था। हालाकि, दिया मिर्ज कुछ हद तक ही ऐश्‍वर्या जैसी नजर आती हैं मगर, बॉलीवुड में उनका करियर ग्राफ भी ऐश्‍वर्या जैसा नहीं रहा। इन तस्वीरों में देखें ऐश्वरया राय बच्चन दिखती हैं बिलकुल अपनी मां की हमशक्ल

 

 

तो अब आप बताएं कि आपको क्‍या सच में मानसी नाइक ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन  की तरह नजर आती हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।