सौन्दर्या से संजय गांधी तक...ये 7 मशहूर लोग प्लेन क्रैश में गवां चुके हैं जान, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े नाम

Celebrities Who Died in Plane Crashes: हाल ही में अहमदाबाद में एक बहुत बड़ा विमान हादसा हुआ है, जिसमें कई मासूम लोगों ने अपनी जान गवांई। इससे पहले भी कई ऐसे विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें बहुत-सी बड़ी हस्तियां अपनी जान गवां चुकी हैं। आइए जानें, किन फेमस लोगों की मौत प्लेन क्रैश में हुई? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-17, 17:11 IST
Celebrities Who Died in Plane Crashes

Famous Celebrities Who Died in Air Plane Crashes: 12 जून को अहमदाबाद में एक बहुत बड़ा विमान हादसा हुआ है। इस हादसे में बहुत लोगों ने अपनी जान गवांई है। इसी जहाज में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी अहमदाबाद विमान हादसे में मौत हो गई। विजय से पहले भी कई नामी हस्तियां प्लेन क्रैश में अपनी जान गवां चुकी हैं। इस लिस्ट में संजय गांधी से लेकर जनरल बिपिन रावत तक का नाम शामिल है। आइए आपको बताते हैं, अब तक विमान हादसे में किन मशहूर हस्तियों ने अपनी जान गवांई है?

संजय गांधी

sanjay gandhi

कांग्रेस नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी भी एक विमान हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। 23 जून 1980 को एक हवाई दुर्घटना के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। सफदरजंग हवाई अड्डे के पास संजय दिल्ली फ्लाइंग क्लब में एक विमान उड़ाते हुए हवाई कलाबाजी करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनके विमान ने कंट्रोल खो दिया। इसी दौरान उनकी जान चली गई।

होमी जहांगीर भाभा

भारत के अग्रणी परमाणु भौतिक विज्ञानी होमी जहांगीर भाभा की जान भी एयर इंडिया की फ्लाइट 101 के दुर्घटनाग्रस्त के कारण ही हुई थी। 24 जनवरी, 1966 को गलत कम्यूनिकेशन के कारण उनका विमान स्विस आल्प्स पर्वत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एक्ट्रेस सौंदर्या

actress soundarya

सूर्यवंशम एक्ट्रेस सौंदर्या ने 17 अप्रैल 2004 को एक प्लेन क्रैश में महज 31 साल की उम्र में जान गवां दी थी। एक्ट्रेस ने एक्टिंग के बाद राजनीति में कदम रखा था। इसी सिलसिले में वह एक एक पॉलिटिकल रैली के लिए फ्लाइट से करीमनगर जा रही थीं। चंद मिनटों की उड़ान के बाद ही उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत

भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने भी अचानक एक विमान हादसे में अपनी जान गवां दी थी। 8 दिसंबर 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारण उनकी मौत हो गई थी।

तरुणी सचदेव

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म पा में काम कर चुकी चाइल्ड एक्ट्रेस तरुणी सचदेव ने महज 14 साल की उम्र में एक प्लेन क्रैश में जान गवां दी थी। 15 मई 2012 को नेपाल में हुए एक विमान हादसे में एक्ट्रेस और उनकी मां की जान चली गई थी।

साइप्रियन संगमा

मेघालय के ग्रामीण विकास मंत्री साइप्रियन संगमा पवन हंस हेलीकॉप्टर से 9 अन्य लोगों के साथ गुवाहाटी से शिलांग जा रहे थे। इसी दौरान 22 सितंबर 2004 को बारापानी झील के पास उनका हेलकॉटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें उनकी मृत्यु हो गई।

माधव राव सिंधिया

Madhav Rao Scindia

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया कानपुर जाने के लिए दस सीट वाले एक निजी विमान से निकले थे। तभी मैनपुरी के पास खराब मौसम के चलते उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 30 सितंबर, 2001 को इस हादसे में उनकी भी मौत हो गई।

यह भी देखें- अहमदाबाद में क्रैश होने वाले प्लेन का नाम कैसे हुआ था तय, जानिए ड्रीमलाइनर की कहानी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP