herzindagi
Acid attack big

पुलिस की निगरानी में होने के बावजूद हुआ acid attack

जब ये महिला पुलिस की निगरानी में सेफ नहीं रही तो हमारी क्या बिसात। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-09-27, 18:13 IST

अच्छा ये बताइए, लोग पुलिस के पास क्यों जाते हैं?

सेफ्टी के लिए। 

आप भी एक-दो बार जा चुकी होंगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी, लखनऊ की ये महिला भी पुलिस के पास अपनी सेफ्टी के लिए गई। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और 5वीं बार एसिड अटैक की शिकार हो गईं। 

वाह रे पुलिस !! 

ये कहानी एक ऐसी महिला की है जिसके साथ एक बार गैंगरेप हो चुका है। 4 बार एसिड अटैक भी हो चुका है और 5वीं बार एसिड अटैक तब हुआ जब वो पुलिस की सुरक्षा में थी। ये महिला लखनऊ के एक Women's Hostel में रह रही थी। हमला करने वाला हॉस्टल की दीवारें फांदकर हॉस्टल के अंदर घुसा और महिला पर एसिड डाल दिया।  

लखनऊ की लोकल पुलिस चीफ़, विवेक त्रिपाठी ने बताया, 'महिला पर एसिड अटैक तब हुआ जब वो हैंड पंप से पानी भर रही थी। हमलावर, एसिड फेंक कर फ़रार हो गया।'

Acid attack Inside

 

महिला का नाम नहीं बताया गया है। और वैसे भी पहचान जान कर क्या ही करना है। पहचान तो हमलावर की मिलनी चाहिए जिससे की अन्य महिलाएं सतर्क हो जाएं। क्योंकि ये महिला 24 घंटे पुलिस की निगरानी में थी और पुलिस वालों में जो पुरुष थे उनको भी हॉस्टल के अंदर आने की इजाज़त नहीं थी। ऐसे में सवाल तो यही उठता है कि पुलिस की निगरानी में रहने के बावजूद हमलावर हॉस्टल के अंदर आकर हमला करने में कैसे सफल रहे? 

2008 में हुआ था रेप

इस महिला का रेप 2 लोगों ने 2008 में प्रॉपर्टी के झगड़े के कारण किया था। 2012 और 2013 में इन्हीं दो लोगों ने महिला पर फिर से हमला भी किया था। ये दोनों आदमी महिला पर केस वापस लेने का प्रेशर बना रहे हैं। मार्च में इस महिला को एसिड पीने के लिए मजबूर किया जा चुका है। 

देश में एसिड अटैक और रेप के कड़े कानून हैं। लेकिन इनका क्या फायदा, जब पुलिस के निगरानी में ही ये सब हो जाए? 

सोचकर बताइएगा ज़रूर। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।