आपके स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी हो जाती है खत्म, आजमाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स

कई एंड्रॉइड और आईओएस स्मार्टफोन्स में बैटरी को लेकर शिकायत रहती है। लोगों के मुताबिक कई स्मार्टफोन्स की बैटरी तो सिर्फ तीन घंटे तक ही टिक पाती है, इसलिए ज्यादातर काम मोबाइल से होना संभव नहीं है। हालांकि मोबाइल की बैटरी डाउन होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। कई लोग फोन में फिल्म देखने के अलावा दिन-रात म्यूजिक भी सुनते रहते हैं। इससे फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।
वहीं जरूरी काम के बीच जब फोन की बैटरी जवाब देने लगे और चार्ज करने के लिए ऑप्शन न मिले तो परेशानी और बढ़ जाती है। इसलिए आज हम बताएंगे कुछ स्मार्ट ट्रिक्स जिसे फॉलो करने के बाद आपके मोबाइल की बैटरी लंबे समय तक चलेगी।
शिफ्ट करें डार्क मोड
इन दिनों अपडेट किए गए स्मार्टफोनमें एक इनबिल्ड डार्क थीम वाली डिस्प्ले बैकग्राउंड के साथ आने लगीं हैं। अगर आपके पास ओएलईडी स्क्रीन है, तो यह बैटरी लाइफ को बचाते हुए व्यक्तिगत पिक्सेल के बजाय समृद्ध बैकलाइट का उत्पादन करेगा। हालांकि फोन में इन दिनों डार्क मोड काफी ट्रेंडिंग में है। इससे आप अपनी आंखों को भी सुरक्षित रख सकती हैं, लेकिन जब फोन का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं तो इसे ऑफ कर दें।
रनिंग ऐप्स को करें डिलीट
बैटरी सेव करना चाहती हैं तो अपने फोन से सभी रनिंग ऐप्स को डिलीट कर दें। बैकग्राउंड में चलने वाले कुछ ऐप्स को रिस्ट्रिक्ट करें। इससे बैटरी को बचाने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप फोन की सेटिंग में जाएँ और क्लीयर ऑल हिस्ट्री कर दें।
बैटरी किलर
कुछ ऐप्स बग से प्रभावित हो जाते हैं जो आपके मोबाइल फोन की बैटरी लाइफ को कम करने का कारण बनते हैं। उससे छुटकारा पाने के लिए सेटिंग में जाएँ और बैटरी पर क्लिक करें। इसके बाद ऐप्स के पॉवर यूसेज को मोनिटर करें। आप चाहें तो ऐप के बिहेवियर पर नजर रखने के लिए थर्ड-पार्टी असिस्टेंट भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:स्पैम कॉल और मैसेजेस से निजात पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
लाइट ऐप्स का करें इस्तेमाल
अपने स्मार्टफोन में लाइट ऐप्स इंस्टॉल कर सकती हैं। जैसे फेसबुक लाइट, मैसेंजर लाइट ये ऐप्स स्मार्टफोन की बैटरी बचाने का काम करते हैं। इन ऐप्स को जब आप इस्तेमाल कर रही हैं तो ओपन कर सकती हैं और हटाने के लिए सिर्फ मीनीमाइज कर दें।
जीपीएस और लोकेशन ट्रैक करें ऑफ
मोबाइल में जीपीएस ऑन रहने की वजह से बैटरी की खपत अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में अगर इसकी आवश्यकता न लगे तो इसे तुरंत ऑफ कर दीजिए। फोन में कुछ ऐप्स की जरूरत होती है तो उसे ऑन रखें लेकिन जिसकी जरूरत नहीं है उन ऐप्स को बंद कर दें। प्राइवेसी के अलावा उन ऐप्स में लोकेशन सर्विस भी बंद कर सकती हैं, क्योंकि ऐसा जरूरी नहीं कि हर वक्त लोकोशन को ट्रैक किया जाए। इसके अलावा अगर इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है तो मोबाइल डेटा ऑफ कर दें।
इसे भी पढ़ें:साइलेंट मोड पर फोन रखकर गई हैं भूल तो अपनाएं ये तरीका
पॉवर सेव मोड
कई स्मार्टफोन में पॉवर सेव मोड उपलब्ध होते हैं, इसे आप ऑन कर सकती हैं। यह आपकी बैटरी को जल्दी खत्म होने से रोकेगा। ऐसे में आप जब भी बाहर जा रही हैं तो सारे ऐप्स को बंद कर के पॉवर मोड ऑन कर दें, इससे बैटरी घंटों तक चल जाती है और आपको चार्ज करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।