दीवाली के त्यौहार को हम काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन शाम के समय हम गणेश- लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं। ऐसे में पूजा के लिए हम पहले से सभी तैयारी करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप दिवाली पर पूजा की थाली सजा सकती हैं।
फूलों से सजाएं थाली
पूजा की थाली सजाने के लिए आप चाहे तो फूलों की मदद लें सकती हैं। पूजा की थाली काफी खूबसूरत होते हैं। ऐसे में आपको गुलाब की फूलों की मदद से दिवाली की पूजा की थाली को सजाना चाहिए। यह काफी खूबसूरत दिखेगे।
गोटा से सजाएं थाली
पूजा की थाली सजाने के लिए आप चाहे तो गोटा की भी सहायता लें सकती हैं। अपनी पसंद का गोटा आप बाजार से खरीद लें। इसके बाद थाली के साइड में गोटा लगाएं। इसके बाद आपकी थाली पूजा की लिए तैयार हो जाएगी।
छोटे मिरर से सजाएं थाली
सजावट के लिए दुकानों में छोटे मिरर मिलते हैं जो कई सेप के आते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इन छोटे मिरर को आप पूजा की थाली पर अपने अनुसार सजा सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।(दिवाली पर घर को कैसे सजाएं)
इसे भी पढ़ें:Diwali Thali Decoration: इस दिवाली पूजा की थाली को यूं सजाएं
थाली के बेस पर लगाए कागज
थाली के बेस पर आपको कलरफुल कागज लगाना चाहिए। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में अब चाहे तो आप थाली की बेस को सजाने के लिए गोटा या फिर शीशे की मदद ले सकती हैं। पूजा की थाली को लाल रंग के कागज से सजाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth Pooja Thali 2023: पूजा की थाली को सिर्फ मोतियों और रंगों से नहीं, इन चीजों से भी सजाएं
मोती से सजाएं पूजा की थाली
पूजा की थाली सजाने के लिए आप चाहे तो मोती का इस्तेमाल कर सकती हैं। सफेद मोती की लड़ी बनाकर आप चाहे तो पूजा की थाली के साइड में लगा सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों