कपड़े पर लगे दाग हर किसी के लिए सिरदर्द बन जाते है। फिर चाहे वह तेल का दाग हो या पेन के इंक का। इतना ही नहीं गर्मी के मौसम में एक और समस्या का सामना करना पड़ता है और वह है पसीने का दाग। अब ऐसे में इन दागों को हटाने के लिए अमूमन लोग बाजार से केमिकल वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट खरीद कर लाते हैं। इन क्लीनर से दाग आसानी से साफ हो जाते हैं। लेकिन लंबे समय से इस्तेमाल करने के कारण कपड़ों जल्दी खराब हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग इन दागों को हटाने के लिए घरेलू तरीके अपनाते हैं। इसमें से घंटों का समय और मेहनत दोनों लगा देते हैं। इसके बाद भी ये दाग साफ होने का नाम नहीं लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप बाथरूम में रखी हुई चीज की मदद से इन दागों को टाटा-बाय-बाय बोल सकती हैं।
इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके एक ढक्कन इस्तेमाल से दाग को क्लीन कर देंगी।
दाग हटाने के लिए कारगर तरीके
कपड़ों पर लगे दाग हटाना कभी-कभी बहुत मुश्किल हो जाता है। खासकर अगर वे दाग बहुत पुराने या गहरे हो। अब ऐसे में अगर आप इन दागों को हटाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती हैं। लेकिन मनमुताबिक परिणाम नजर नहीं आता है, तो आप नीचे बताए गए ट्रिक्स को अपना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-केवल चादर साफ करना नहीं! गद्दे की गंदगी से भी हो सकती हैं दिक्कतें, क्लीनिंग के लिए अपनाएं ये तरीके
शेविंग क्रीम का करें इस्तेमाल
कपड़े पर लगे स्टेन को क्लीन करने के लिए आप बाथरूम में रखे शेविंग क्रीम का यूज कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में शेविंग क्रीम को लेकर इसमें फिटकरी का हल्का सा पाउडर मिलाएं। अब इन दोनों चीजों को मिक्स करके दाग वाली जगह पर लगा कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद ब्रश या हाथ से रगड़ते हुए इन दागों को साफ करें।
टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल
अगर आपके कपड़े पर पेन, हल्दी या तेल का दाग लग गया है और इसे हटाने की सारे तरीके फेल हो गए हैं। इस स्थिति में आप बाथरूम में मौजूद टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इसे एक कटोरी में घोलकर उसमें बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। अब इस घोल को दाग वाले जगह पर लगाकर रगड़ें। 10 मिनट छोड़ने के लिए बाद ब्रश से रगड़ते हुए साफ पानी से धुलकर धूप में सुखाएं।
एंटीसेप्टिक लिक्विड का इस्तेमाल
दाग हटाने के लिए आप नहाने के लिए पानी में इस्तेमाल होने वाले एंटीसेप्टिक लिक्विड का यूज कर सकती हैं। इसके लिए इस लिक्विड को एक कटोरी में लेकर ब्रश की मदद से दाग वाली जगह पर लगाएं। अब इसे 5 मिनट छोड़ने के बाद रगड़ते हुए साफ करें। अगर दाग ज्यादा जिद्दी है, तो आप उसे लिक्विड में डुबोकर रखें। ऐसा करने से स्टेन आसानी से साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-सफेद शर्ट का गंदा कॉलर साफ करने में हर नुस्खा हो गया है फेल? यह 1 आसान और सस्ती ट्रिक करें ट्राई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों