herzindagi
trick to prevent fedding Colour From cotton clothes

Cotton Clothes Washing Tips: सूती कपड़े पानी छूते ही बदलने लगते हैं अपना रंग? भिगोने से पहले अपनाएं ये 3 देसी नुस्खे; घंटों बाद भी रंग रहेगा फिक्स

How to wash cotton clothes: सूती कपड़ों को पानी में डुबाते ही अपना रंग दिखाने लग जाते हैं। इसके कारण सफेद पानी नीला, गुलाबी और काला दिखने लगता है। एक या दो धुलाई में कॉटन कपड़े पुराने जैसे दिखने लगते हैं। अगर आपके पसंदीदा कपड़े का भी कुछ ऐसा हाल हो रहा है, तो आप इन्हें धुलने से पहले नीचे बताए गए 3 तरीके अपना सकती हैं-
Updated:- 2025-09-08, 12:09 IST

Suti Kapde Ka Rang kaise Pakka Karen: गर्मी के मौसम में सूती कपड़े बेहद ही आरामदायक और सुकून भरे होते हैं। ऐसे में लोग जब भी बाजार जाते हैं, तो वह अलग-अलग प्रकार के कॉटन कपड़ों का ढेर लगा लेते हैं, लेकिन जब बारी इन्हें धोने की आती है, तो मन में डर लगा रहता है, कि कहीं ये बेरंग न हो जाए  और हजारों रुपये पर पानी फिर जाए। सूती कपड़े पर चढ़ा रंग अक्सर धुलाई के समय बहुत निकलता है और कई बार तो ऐसा भी देखने को मिलता है कपड़ों को जितनी बार पानी में डुबाओ उतनी बार इसका रंग निकलता है। ऐसे में अमूमन लोग कॉटन कपड़ों को धोते समय खास सावधानी बरतते हैं लेकिन इसके बाद भी कुछ खास रिजल्ट देखने को मिलता है। देखते ही देखते चमचमता कपड़ा फीका पड़ जाता है और उन्हें दोबारा पहनने का मन ही नहीं करता है।

अब ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाले महंगे डिटर्जेंट और कलर फिक्सर का इस्तेमाल करते हैं, पर आपको बता दें कि आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर इस समस्या को टाटा-बाय-बाय बोल सकती हैं।

चलिए नीचे लेख में जानिए ऐसे ही 3 देसी नुस्खों के बारे में, जो आपके सूती कपड़ों का रंग पानी में जाने के बाद भी फिक्स रखेंगे। ये तरीके न सिर्फ आसान हैं बल्कि बेहद किफायती भी हैं बल्कि इसके इस्तेमाल के बाद आपके पसंदीदा सूती कपड़ों की चमक और रंगत घंटों बाद भी वैसी ही बनी हुई है।

सूती कपड़े से रंग उतरने से रोकने के लिए क्या करें?

prevent color bleeding cotton fabric

सूती कपड़ों का रंग न छूटे ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। हालांकि यह एक आम समस्या है, लेकिन आप कुछ देसी नुस्खों से इस समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। नीचे जानिए क्या हैं वे तरीके-

इसे भी पढ़ें- How To Do Laundry Fast: कपड़ों को घंटों तक पानी में भिगोकर रखने की झंझट खत्म, हफ्ते में एक बार फॉलो करें ये हैक्स

फिटकरी और नमक का मिश्रण

हम सभी रोजाना अपने किचन में नमक का इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए करते हैं। अब ऐसे में आप नमक और फिटकरी को मिलाकर कपड़ों से रंग निकलने वाली दिक्कत को रोक सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

कैसे करें इस्तेमाल?

home remedies for clothes color

  • सबसे पहले एक बाल्टी में ठंडा पानी लें।
  • अब इसमें एक बड़ा चम्मच नमक और एक छोटा टुकड़ा फिटकरी लें।
  • इसके बाद इसे अच्छे से चलाकर घोल लें।
  • अब इस घोल में कपड़ों को लगभग एक घंटे के लिए भिगोकर रखें।
  • यह तरीका विशेष रूप से गहरे रंग के कपड़ों के लिए कारगर है।

बेकिंग सोडा और सफेद सिरका

how to stop color fading on cotton

रसोई में हम सभी को बेकिंग सोडा और सफेद सिरका आसानी से मिल जाती है। ऐसे में आप सूती कपड़े को धुलते समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरीके की खास बात यह है कि आप इसका इस्तेमाल कपड़ों से आने वाली बदबू को दूर कर सकती हैं- नीचे जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल-

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले एक बाल्टी में पानी लें।
  • अब इसमें आधा कप सफेद सिरका और दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
  • अब इस घोल में कपड़ों को 30-40 मिनट के लिए भिगो दें।
  • यह तरीका कपड़ों की चमक बनाए रखने और रंग को फीका पड़ने से रोकता है।

नारियल का पानी

natural methods for fixing dye

नारियल पानी वाला हैक महंगा है, लेकिन आप इसका इस्तेमाल आप सूती कपड़े के रंग को फिक्स करने के लिए कर सकती हैं। नीचे जानें कैसे करें इसका प्रयोग-

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक बाल्टी पानी में एक कप कच्चा नारियल पानी मिलाएं।
  • इस घोल में कपड़ों को 20-30 मिनट के लिए भिगो दें।
  • समय पूरा होने के बाद कपड़े को आसानी से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें- बारिश में कीचड़ से कपड़ों पर लग गए हैं गंदे दाग? बिना घिसे और रगड़े इन 3 स्मार्ट हैक्स से बनाएं नए जैसे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

FAQ
सूती कपड़े से अगर रंग निकले तो क्या करें?
अगर पसंदीदा सूती कपड़े से रंग निकलने की समस्या हो रही है, तो आप नमक और विनेगर के घोल का इस्तेमाल करें।
सूती कपड़े को सिकुड़ने से बचाने के लिए क्या करें?
सूती कपड़ा को सिकुड़ने से बचाने के लिए कपड़ों को हल्के हाथ से निचोड़कर झिटक कर फैलाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।