26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन लोग गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। इस दिन दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भव्य परेड होती है, जिसमें देश की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक धरोहर और देश कितनी प्रगति कर रहा है, इसको प्रदर्शित किया जाता है। सरकारी और निजी संस्थानों में भी इस दिन झंडा फहराने और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसमें लोग झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाते हैं, देश में शायद ही कोई होगा, जिसे राष्ट्रगान नहीं आता होगा। लेकिन कई लोग हैं, जो इसका हिंदी में अर्थ नहीं जानते। भारत में रहने वाले हर नागरिक को इसका पूरा मतलब पता होना चाहिए, इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता।
पंजाब, सिंधु, गुजरात, मराठा, द्रविड़, उत्कल, बंग।
अर्थ- जन गण मन (सभी लोगों के मन), अधिनायक (राजा या शासक), जय हे (आपकी जय हो), भारत भाग्य विधाता (आप भारत के भाग्य विधाता हो या भगवान हो)
पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा, द्रविड़ (दक्षिण भारत), उत्कल (ओडिशा), बंग (बंगाल)
2- विंध्य, हिमाचल, यमुना, गंगा, उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे, तव शुभ आशीष मांगे।
गाहे तव जय गाथा
अर्थ- विंध्य और हिमालय पर्वत, यमुना और गंगा नदियां, और समुद्र की उठती लहरें
तव शुभ नामे जागे(सब तेरे पवित्र नाम पर जाग उठते हैं), तव शुभ आशीष मांगे (सब तेरी पवित्र आशीर्वाद पाने की इच्छा रखते हैं। गाहे तव जय गाथा (सब तेरे ही जयगाथाओं का गान करते हैं)
इसे भी पढ़ें- Republic Day 2025 Quiz: गणतंत्र दिवस के बारे में कितना जानती हैं आप, इन 10 सवालों का जवाब देकर टेस्ट कर सकती हैं अपनी नॉलेज
3- जन गण मंगलदायक जय हे, भारत भाग्य विधाता।
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे।
इसे भी पढ़ें- Republic Day Shayari 2025: न पूछो जमाने से हमारी कहानी, हम हैं हिंदुस्तानी...इन शायरियों के साथ दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।