बैग्स खरीदने के लिए ये मार्केट हो सकती हैं बेस्ट

यह कहा जा सकता है कि बैग के बैगर लुक अधूरा है। इसलिए क्या आप भी अपने वॉर्डरोब में अलग-अलग बैग के डिजाइंस रखती हैं। हर ओकेजन और लुक के लिए आपके पास भी बैग है। आप हमेशा जब भी मार्केट जाती हैं तो एक बैग जरूर खरीदकर लाती हैं?
ऑनलाइन की बजाय अगर आप मार्केट जाकर हैंड बैग्स की शॉपिंग करना चाहती हैं तो आपको इन मार्केट्स को एक्सप्लोर करना चाहिए। चलिए जानते हैं दिल्ली की उन मार्केट्स के बारे में जहां एक से बढ़कर एक डिजाइनर बैग मिलते हैं।
जनपथ
यह बाजार 10 बजे से लगना शुरू हो जाता है और रात के 9-10 बजे तक खुला रहता है। यहां बैग के दाम 500 रुपए से शुरू हैं। यानी आप बजट में आसानी से बैग खरीद पाएंगी।
कैसे पहुंचें?
जनपथ तक डायरेक्ट मेट्रो जाती है। मेट्रो से कुछ दूरी पर आपको बाजार दिख जाएगा। आप पैदल या ऑटो दोनों से यहां पहुंच सकती हैं।
लक्ष्मी नगर मार्केट
इसे भी पढ़ें:सस्ते में हैंडबैग्स की करनी है शॉपिंग तो दिल्ली की ये मार्केट होंगी बेस्ट
कैसे पहुंचें?
लक्ष्मी नगर मार्केट के लिए ब्लू लाइन से सफर करें। लक्ष्मी नगर मेट्रो पर एग्जिट लें और आपको उतरते ही मार्केट दिख जाएगी।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली के इन मार्केट्स में मिलते हैं फेक डिजाइनर हैंडबैग्स, 500 रुपये से कम में मिल सकता है गूची-प्राडा
दिल्ली हाट
आईएनए दिल्ली हाट बाजार भी बैग की खरीदारी के लिए जानी जाती है। दिल्ली हाट में बैंबू से बने बेहद खूबसूरत बैग मिलते हैं। यहां मिलने वाले बैग डिजाइन काफी यूनिक और रियल होते हैं। इसलिए आपको दिल्ली हाट आईएनए जाना चाहिए। केवल बैंबू से बने बैग ही नहीं, आपको लेदर और कपड़े से बने बैग भी मिल जाएंगे।
कैसे पहुंचें?
दिल्ली हाट आईएनए के पास है। आपको इसके लिए मेट्रो से ट्रैवल करना होगा। येलो लाइन से इस मार्केट तक पहुंचें।
सदर बाजार
भला हम सदर बाजार को कैसे भूल सकते हैं। यह बाजार चीजों की खरीदारी के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। इसलिए यहां ग्राहकों की जमकर भीड़ लगती है। सदर बाजार से भी आप डिजाइनर बैग्स की कॉपी खरीद सकती हैं, वह भी सस्ते दाम में। शर्त यह है कि आपको थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी।
कैसे पहुंचें?
आप मेट्रो से अलग-अलग स्टेशन से सदर बाजार पहुंच सकती हैं। पहाड़गंज और चावड़ी बाजार सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन है। यहां से उतरकर आप रिक्शा से बाजार जा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।