Fashion Tip : सस्ते फैब्रिक से लेकर ड्रेस मटेरियल खरीदने तक,इस मार्केट को करें एक्स्प्लोर

(Dress Material Cheapest Market) वैसे तो कई मार्केट आपने एक्स्प्लोर करी होंगी। लेकिन इस मार्केट की बात अलग है।
ऐसा इसलिए क्योंकि इस मार्केट में आपको रेडीमेड कपड़ों से ज्यादा रॉ फैब्रिक देखने को मिलेगा।
आपको बता दें कि हम बात कर रहें हैं वेस्ट दिल्ली में स्थित मंगोल पूरी की कतरन मार्केट के बारे में।
कतरन मार्केट आस-पास के जगहों पर बेहद मशहूर है।आइए जानते है इस मार्केट की खासियत, मार्केट का समय और कैसे पहुंचे यहां।
क्या है खासियत (Katran Market Famous For)
- इस मार्केट में आपको रॉ फैब्रिक देखने को मिलेगा।
- यहां आपको रॉ फैब्रिक कि भी काफी वैरायटी बेहद आसानी से मिल जाएगी।
- साथ ही इस मार्केट में रेडीमेड कपड़ों की भी काफी स्ट्रीट शॉप्स आपको देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : इन हैवी ब्लाउज डिजाइन्स पर टिक जाएंगी सबकी नजरें, देखें तस्वीरें
- इस मार्केट में रॉ फैब्रिक का दाम 20 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक में होता है।
- यहां आपको केवल रॉ फैब्रिक ही नहीं बल्कि आपको यहां पर दुपट्टे के भी काफी वैरायटी मिल जाएगी।
- यहां साटन से लेकर सिल्क फैब्रिक तक की कलेक्शन देखने को मिल जाएगी।
- साथ ही यहां आपको फैब्रिक के बेहद सस्ते दाम भी देखने को मिलेंगे।
मार्केट का समय (Katran Market Timings)
- यह मार्केट वैसे तो सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुली रहती है।
- आप यहां इस बीच कभी भी आ सकती हैं और शॉपिंग कर सकती हैं।
- हालांकि ये मार्केट सातों दिन खुली रहती है, लेकिन यहां मौजूद कई दुकानें बुधवार के दिन बंद रहती है।
इसे भी पढ़ें : Monday Market: करोल बाग में है सबसे सस्ता लेडीज मार्केट
कैसे पहुंचे यहां (How To Reach Katran Market)
- यहां पहुंचने के लिए आप मेट्रो का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- मेट्रो के लिए आप ग्रीन लाइन का उपयोग करें।
- साथ ही यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन पीरा गढ़ी है।
- आप मेट्रो स्टेशन से रिक्शा लेकर यहां पहुंच सकती हैं।
अगर आप अपनी ड्रेस खुद डिजाइन करना चाहती हैं तो आप इस मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।