इन हैवी ब्लाउज डिजाइन्स पर टिक जाएंगी सबकी नजरें, देखें तस्वीरें

यह कहना गलत नहीं होगा कि साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसे पहन हर महिला बेहद खूबसूरत दिखती है। इसलिए चाहें आम लोग हो या फिर एक्ट्रेस साड़ी ज्यादातर महिलाओं की पहली पसंद है। इसलिए उनका वॉर्डरोब भी साड़ियों के अलग-अलग कलेक्शन से भरा होता है।
लेकिन एक बात जो बेहद सामान्य है,वह कि महिलाएं ब्लाउज डिजाइन पर खास ध्यान नहीं देती हैं। जिसके कारण उनका पूरा लुक खराब हो जाता है। इसलिए ब्लाउज के डिजाइन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्या आपको भी हैवी ब्लाउज डिजाइन पसंद है? अगर हां तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहतरीन डिजाइन्स।
मोती वर्क ब्लाउज डिजाइन (Moti Work Blouse Design)

अगर आप हैवी ब्लाउज डिजाइन पसंद करती हैं तो आपको मोती वर्क वाले ब्लाउज ट्राई करने चाहिए। इस तरह के ब्लाउज में मोतियों का काम किया जाता है। जिससे आपका ब्लाउज बेहद सुंदर लगेगा।
लेकिन आप इस ब्लाउज को केवल नाइट पार्टी में ही पहन सकती हैं। ब्लाउज में डिफरेंट टच ऐड करने के लिए आप लटकन लगवा सकती हैं। किसी भी सिंपल साड़ी के साथ यह ब्लाउज डिजाइन खूब जचेगा।
फ्लोरल ब्लाउज डिजाइन (Floral Blouse Design)

क्या आप यूनिक ब्लाउज डिजाइन्स की तलाश में हैं? अगर हां, तो आपको फोटो में दिखाए गए इस डिजाइन को कॉपी करना चाहिए। ग्रीन कलर के इस ब्लाउज में जरी का काम किया गया है।
इस ब्लाउज बोट नेक के साथ-साथ आगे से टू साइड वी कट डिजाइन बना है। इस तरह के ब्लाउज लहंगे के साथ अच्छे लगते हैं। यह ब्लाउज पहन आप किसी डीवा से कम नहीं लगेंगी।
डोली ब्लाउज डिजाइन (Doli Blouse Design)

क्या आपकी शादी होने वाली है? आप अपने ब्राइडल लंहगे के लिए ब्लाउज डिजाइन खोच रही हैं? ऐसे में आप कस्टमाइज्ड डिजाइन चुन सकती हैं। फोटो में दिखाया गया डिजाइन बेहद यूनिक है। इसमें बैक पर डोली में दुल्हन और घोड़ी पर दूल्हे का डिजाइन बना हुआ है। साथ ही झुमके और मागंटीका का भी इस्तेमाल किया गया है। आपका यह ब्लाउज डिजाइन देख हर कोई आपकी पसंद की तारीफ जरूर करेगा। (कोल्ड शोल्डर ब्लाउज डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:इन 7 डीप बैक ब्लाउज डिजाइन्स में आप दिखेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसी स्टाइलिश
स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन (Sleeves Blouse Design)

ज्यादातर महिलाएं यह सोचती हैं कि ब्लाउज की बाजू का डिजाइन मायने नहीं रखता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपको स्लीव्स के डिजाइन पर भी ध्यान देना चाहिए।
हैवी ब्लाउज डिजाइन में इस तरह के स्लीव्स डिजाइन खूब पसंद किए जा रहे हैं। इससे एलिंगेट लुक मिलता है। साथ ही ब्लाउज डिजाइन में आप अपने तरीके से बदलाव कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Off Shoulder Blouse Designs: हर तरह की प्रिंटेड साड़ी के साथ जचेंगे ऑफ शोल्डर ब्लाउज के ये डिजाइन
जैसे आप वी-नेक के साथ स्लीव्स पर खिड़की डिजाइन बनवा सकती हैं। इस ब्लाउज को आप सिल्क साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ बन बनाएं और फूल लगाएं। यकीन मानिए आपको इस लुक में देख हर कोई चौंक जाएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।