उत्तम नगर वेस्ट की फ्राइडे मार्केट से सिर्फ 100 रुपये में खरीदें ये चीजें

दिल्ली की लोकल मार्केट्स बेहद अच्छी होती हैं। इन मार्केट्स में घर का सारा सामान मिलता है। इसलिए महिलाएं लोकल मार्केट से शॉपिंग करना पसंद करती हैं। क्या आप उत्तम नगर वेस्ट के पास रहती हैं? यहां की कुछ मार्केट काफी अच्छी हैं। खासतौर पर यहां लगने वाली फ्राइडे मार्केट। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप यहां से क्या-क्या खरीद सकती हैं।
हर तरह के कपड़े खरीदें
100 रूपये में खरीदें फुटवियर
इसे भी पढ़ें:Kanpur Market: कानपुर की इन मार्केट में मिलती हैं 150 रुपए में सैंडल्स, आप भी करें एक्सप्लोर
सस्ते दाम में मिलेगी ज्वेलरी
अगर आप ट्रेंडी ज्वेलरी का कलेक्शन रखती हैं तो आपको यह मार्केट जरूर जाना चाहिए। यहां इयररिंग्स के दाम 30 रूपये से शुरू है। (करोल बाग मार्केट में क्या है खास)
इन बातों का रखें ध्यान
- यह मार्केट शाम से लगना शुरू होती है, इसलिए आपको यहां टाइम से पहुंचना होगा।
- क्योंकि यह लोकल मार्केट है इसलिए यहां भीड़ हद से ज्यादा होती है। ऐसे में आपको ध्यान रखना होगा कि आपका समान चोरी न हो।
- अगर आप ज्यादा शॉपिंग करने की सोच रही हैं तो अपने साथ बड़े बैग लेकर जाएं ताकि आप सारा सामान पन्नी की बजाय उसमें डाल दें।
- खाने के लिए भी यहां आपको छोले भटूरे और गोलगप्पे सब मिलते हैं। जब भी आपको भूख लगे, यहां का फास्ट फूड का स्वाद जरूर लें। (आर्य समाज मार्केट क्यों है खास)
- कई बार भीड़ होने के कारण रिक्शे भी मार्केट तक नहीं जाते हैं। ऐसे में चिंता न करें आप दुर्गा मंदिर या फिर संडे मार्केट से भी यहां पहुंच सकती हैं।
- अब डिजिटल करेंसी का जमाना आ गया है ऐसे में अगर आपके पास कैश की कमी पड़ जाए तो आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकती हैं। यहां ऐसी बहुत सारी दुकानें हैं जहां ऑनलाइन पेमेंट होती है।
- यह मार्केट आम रास्ते से होकर गुजरती है। इसलिए आपको मार्केट में चलते वक्त सावधानी बरतनी होगी। अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
इसे भी पढ़ें:मयूर विहार फेस 1 की आचार्य निकेतन मार्केट क्यों है खास? जानें यहां क्या-क्या मिलता है
कैसे पहुंचें?
उत्तम नगर वेस्ट पहुंचने के लिए आपको ब्लू लाइन की मेट्रो लेनी पड़ेगी। इसके बाद गेट नंबर 3 से एंट्री लें और वहां से आपको फ्राइडे मार्केट के लिए दस रुपए में रिक्शा मिल जाएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।