Kanpur Market: कानपुर की इन मार्केट में मिलती हैं 150 रुपए में सैंडल्स, आप भी करें एक्सप्लोर

उत्तर प्रदेश का शहर कई मानो में फेमस है। यहां आपको स्वादिष्ट खान-पान से लेकर सस्ते और फैशनेबल कपड़े, मेकअप का सामान और फुटवियर आदि का सामान बहुत ही कम कीमत में मिलते हैं। ऐसे में अगर आप भी सस्ती और ट्रेंडी फुटवियर खरीदने की शौकीन हैं तो फिर आपको कानपुर की इन मार्केट में जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। आइए जानते हैं इन बाजारों को।
सीसामऊ मार्केट
कानपुर में सीसामऊ मार्केट को कौन नहीं जानता है। यह कानपुर का एक जाना माना एरिया है। यहां आपको फैशन से जुड़ा हर सामान सस्ता और ट्रेंडी मिल जाएगा। यहां से आप बाकी सामान की तरह से फुटवियर भी सस्ते दामों में खरीद सकती हैं। सीसामऊ में आपको हर तरह के फैशन और स्टाइलिश फुटवियर कम दामों में आसानी से मिल जाएंगी।
जनरल गंज मार्केट
यह मार्केट कानपुर शहर के बीचों बीच में स्थित है। यह मार्केट बहुत पतली गलियों में बनी हुई है। यह कानपुर के सबसे पुराने और सस्ते बाजारों में से एक है। यहां आपको थोक का सामान भी मिल जायेगा। जनरल गंज में आपको हर तरह के आउटफिट और साड़ी की मैचिंग की फुटवियर भी आसानी से मिल जाएगी।यहां पर आप थोक में फुटवियर खरीद सकती हैं। साथ ही अन्य मार्केट के मुकाबले आपको यहां फुटवियर सस्ते दामों में मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें-Kanpur Market: कानपुर की '40 दुकान' मार्केट है फेमस, जानें क्या मिलता है यहां औरतों के लिए खास
शिवाला मार्केट
कानपुर की शिवाला मार्केट भी बहुत फेमस है। यह मार्केट बेहद पुराना 'कैलाश मंदिर' के एक द्वार जिसका नाम शिवाला है, उसके बाहर स्थित है, इसलिए इसे शिवाला मार्केट कहते हैं। यह बाजार बड़ा चौराहा के पास मौजूद है। इस बाजार में आपको 150 रुपये तक में फुटवियर भी आसानी से मिल जाएंगे।
विद्यार्थी मार्केट
कानपुर के गोविंद नगर इलाके में मौजूद विद्यार्थी मार्केट कई बातों के लिए फेमस है। यहां आपको बेहतरीन फूड प्वाइंट्स के साथ-साथ कई आलीशान मार्केट भी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही यह फुटवियर के लिए भी कानपुर की बेस्ट मार्केट है। यहां आपको मैन रोड में ही कई बेहतरीन फुटवियर की दुकान देखने को मिल जाएंगी। इसके अलावा यहां पर सड़क के किनारे भी कई फुटवियर की दुकाने लगी होती हैं, जहां से आप एक से बढ़कर एक डिजाइनर या फिर कंपनी की कॉपी की गई फुटवियर आसानी से खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ऑनलाइन फुटवियर खरीदते समय इन टिप्स का रखें खास ख्याल
40 दुकान मार्केट
कानपुर के किदवई नगर में स्थित ये मार्केट हर चीज के लिए फेमस है। यहां पर आप हर तरह के स्टाइल की फुटवियर आसानी से कम दामों में खरीद सकती हैं। यहां आपको स्टाइलिश फुटवियर 150 रुपए से लेकर 500 रुपए तक में मिल जाएगी।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
pic credit google
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।