मयूर विहार फेस 1 की आचार्य निकेतन मार्केट क्यों है खास? जानें यहां क्या-क्या मिलता है

दिल्ली विकसित शहर है। यहां खाने से लेकर कार तक सब कुछ मिलता है। खासतौर पर दिल्ली की मार्केट्स लोगों को बेहद पसंद आती हैं। दिल्ली की ऐसी बहुत सारी मार्केट हैं जिनके बारे में आज भी कम ही लोगों को पता है। ऐसे में हम कुछ मार्केट्स तक सीमित हो जाते हैं।
क्या आप कभी मयूर विहार फेस 1 की तरफ गई हैं? यहां की आर्चाय निकेतन मार्केट लाजपत या सरोजनी जितनी फेमस ना हो लेकिन यहां जैसा सामान मिलता है वह यकीनन आपको पसंद आएगा। यह मार्केट पिछले दस सालों में विकसित हुई है। पहले यहां कम और ट्रेंडी सामान नहीं मिलता था, लेकिन अब जब आप इस मार्केट से शॉपिंग करेंगी तो शायद आप हैरान हो जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मार्केट में काफी अच्छा सामान मिलता है।
आज इस आर्टिकल में भी हम आपको बताएंगे कि यहां क्या-क्या मिलता है और यह मार्केट की खासियत क्या है। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
ऑफिस जाने के लिए खरीदें कपड़े

ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं को यहां कपड़ों का अच्छा कलेक्शन मिल जाएगा। खासतौर पर इस मार्केट में आपको कुर्तियां सही दाम में मिल जाएंगी। आर्चाय निकेतन मार्केट में आपको कई छोटे-छोटे स्टॉल भी मिल जाएंगे, जिन पर आपको टॉप, ट्यूनिक्स और शॉर्ट्स भी बिकते हैं। केवल वेस्टर्न ही नहीं आप यहां से ट्रेडिशनल वियर की भी शॉपिंग कर सकती हैं।
शोरूम से करें शॉपिंग
क्या आप भी ब्रैंड्स के कपड़े खरीदना पसंद करती हैं? लेकिन इसके लिए ऑनलाइन नहीं बल्कि शोरूम जाती है तो आर्चाय निकेतन मार्केट आपको खूब भाएगी। यहां ज्यादातर बड़े ब्रैंड के शोरूम मौजूद हैं, जहां कई बार सेल भी चलती है। इसलिए अब इस मार्केट को अपनी लिस्ट में शामिल कर लें, ताकि अगली बार आप यहां से ही चीजें खरीदें।
बुटीक से सिलवाएं कपड़ें
अगर आप भी फैब्रिक खरीदकर कपड़े सिलवाना पसंद करती हैं तो आपके लिए यह मार्केट एकदम सही रहेगी। इस मार्केट में आपको कई बुटीक शॉप मिल जाएंगी, जहां से आप स्टीचिंग से लेकर अपनी मनपसंद ड्रेस बनवा सकती हैं। (मजनू का टीला क्यों है खास)
इसे भी पढ़ें:छठ के लिए इस मार्केट से करें कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक की शॉपिंग
खरीदें सैंडल्स
आउटफिट के साथ मैचिंग सैंडल मिल जाए तो बात बन जाती है। इस मार्केट में फुटवियर अच्छे मिलते हैं।
मंडे के दिन जरूर जाएं बाजार
मंडे को यहां बेहतरीन मार्केट लगती है। इसलिए अगर आप अच्छा सामान खरीदना चाहती हैं तो मंड के दिन जरूर जाएं। हालांकि, इस दिन आपको सामान्य से ज्यादा भीड़ देखने को मिल सकती है। ऐसे में आपको इस दिन जरूर जाना चाहिए। (करोल बाग मार्केट से क्या खरीदें)
इसे भी पढ़ें:Kanpur Market: कानपुर की इन मार्केट में मिलती हैं 150 रुपए में सैंडल्स, आप भी करें एक्सप्लोर
खाएं टेस्टी चीजें और खरीदें मिठाई

यहां मिठाईयों की खूब सारी दुकान है। इस मार्केट में गोलगप्पे भी बेहद अच्छे मिलते हैं और सबकी पंसदीदा मोमोज भी आप यहां से खा सकती हैं।
कैसे पहुंचें मार्केट?
अगर आप इस मार्केट को एक्सप्लोर करने की सोच रही हैं तो इसके लिए आपको मेट्रो से जाना पड़ेगा। ब्लू लाइन की मेट्रो मयूर विहार फेस 1 जाती है। यहां से उतरकर बाजार की दूरी केवल 5-10 मिनट है। आप पैदल जा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।