सरोजनी से भी कम दाम में मिलती हैं यहां चीजें, उत्तम नगर की इस मार्केट को करें एक्सप्लोर

अगर आपको सस्ते में शॉपिंग करनी है तो आपको उत्तम नगर पश्चिम की मार्केट एक्सप्लोर करनी चाहिए।
Updated:- 2022-05-28, 18:01 IST
best cheapest market in delhi

अक्सर लड़कियां सस्ते दाम में अच्छे कपड़े खरीदने के लिए सरोजनी मार्केट जाती हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहीं की आपको सरोजनी जैसा ट्रेंडी माल कहीं और मिल जाएगा? तो शायद आप यकीन न करें। लेकिन यह सच है। दिल्ली के उत्तम नगर पश्चिम का नाम तो आपने सुना होगा, बस वहीं आपको जाना होगा। यहां की आर्य समाज मार्केट सरोजनी की टू कॉपी है। यहां आपको कम दाम में चप्पल से लेकर सूट तक हर चीज मिल जाएगी। और जब आप शॉपिंग करके थक जाएं तब यहां खाने के लिए भी आपको सब कुछ मिलेगा। चलिए जानते हैं आप कहां से सस्ते में खरीदारी कर सकती हैं।

सूट खरीदें

cheapest market
आर्य समाज मार्केट में आपको हर तरह के सूट मिल जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको सूट का पूरा सेट 300 रूपये तक में मिल जाएगा। अब भला सोचो इतने सस्ते में आपको क्या ही मिलेगा। एंब्रॉयडरी, सिंपल और शरारा जैसे सूट की सभी वैरायटी आपको सस्ते और कम दाम में मिल जाएंगी। इसलिए अगर आप उत्तम नगर वेस्ट के आस पास रहती हैं तो इस मार्केट से एक बार शॉपिंग जरूर करें।

ज्वेलरी

jewellery market
अगर आप कम दाम में अच्छी और ट्रेंडी ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कहां से ले तो आपको आर्य समाज मार्केट का एक चक्कर जरूर लगाना चाहिए। यहां आपको हर तरीके की आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिल जाएंगी। ईयरिंग्स से लेकर नैकलेस तक के दाम यहां 100 रूपये से शुरू होते हैं।

इसे भी पढ़ें:दुल्हन के श्रृंगार के लिए दिल्ली के इस मार्केट में मिलता है सबसे सस्ता सामान

सैंडल की करें शॉपिंग

best market in delhi
किसी भी आउटफिट को कंप्लीट करने के लिए एक अच्छी हील्स या सैंडल होनी बेहद जरूरी है। यहां आपको सैंडल का बेहतरीन कलेक्शन मिलेगा। सबसे अच्छी बात है कि यहां हील्स की कीमत 150 से शुरू होकर 500 तक पहुंचती है। अब आप खुद सोचिए सस्ते में इतना अच्छा माल कहीं मिल सकता है क्या? नहीं न तो बस अगली बार आपको किसी भी चीज की शॉपिंग करनी हो तो यह मार्केट घूम आएं। (मंगलौर में शॉपिंग की जगहें)

इसे भी पढ़ें:ये हैं राजस्थान के 5 फेमस मार्केट, यहां सस्ते में मिलेंगी जरूरत की चीजें

सस्ते में खरीदें मेकअप का सामान

cheapest delhi market list in hindi
आर्य समाज मार्केट में आपको मेकअप का अच्छा सामान मिल जाएगा। यहां आपको नेल पेंट से लेकर आईलाइनर की डिफरेंट वैरायटी मिलेंगी। साथ ही यहां हेयर स्टाइलिंग का भी अच्छा सामान मिलता है। (गोवा के शानदार स्ट्रीट मार्केट्स)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram--yuri_nkmra_india

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।