नोएडा की इस मार्केट से खरीदें कम दाम में अच्छे विंटर वियर

Noida Best Market: मॉल की बजाए आप नोएडा की लोकल मार्केट से भी सर्दियों के कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं।

 
noida tibetan refugee market tips
noida tibetan refugee market tips

Noida Shopping Market: घूमना-फिरना और शॉपिंग करना हर किसी को पसंद होता है। इसलिए हम जब भी कहीं बाहर निकलते हैं तो एक बार जरूर सोचते हैं कि मार्केट जाकर कुछ जरूर खरीदकर लाए। लेकिन जब बजट कम हो तो बाजार जानें के लिए कई बार सोचना पड़ता है। ऐसे में आप नोएडा की तिब्बती मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां पर आपको कम दाम में अच्छे हिमाचली गर्म कपड़े मिलेंगे। जिन्हें आप सर्दियों में पहन सकती हैं। यहां पर आपको बाहर पहनने वाले कपड़े भी मिलेंगे, साथ ही आप घर के लिए भी वूलन कपड़े खरीद सकती हैं। चलिए जानते हैं इस मार्केट के बारे में जरूरी जानकारियां।

खरीदें हिमाचली ट्रेडिशनल कपड़े (Best Shopping Places In Noida)

Winter wear shopping

अगर आप सर्दियों के लिए गर्म कपड़े चाहिए तो आप नोएडा की तिब्बती मार्केट को एक्सपोलर कर सकती हैं। यहां पर आपको ट्रेडिशनल हिमाचली गर्म कपड़े मिलेंगे, ये कपड़े काफी गर्म होते हैं इसलिए इन्हें पहनने के बाद सर्दी का अहसास नहीं होता है। आप भी मार्केट जाकर अपने लिए शॉल, स्वेटर, गार्डिगन, मफलर और कोट खरीद सकती हैं। यहां पर कपड़ों का रेज 200 रुपये से शुरू होता है। आप अपने हिसाब से इन कपड़ों को खरीद सकते हैं। यहां कई बार सेल भी लगती है तो आप उसमें जाकर भी सामान खरीद सकती हैं। आप चाहे तो किसी को गिफ्ट करने के लिए भी यहां से गर्म कपड़े खरीद सकती हैं।

गर्म सूट की करें शॉपिंग (Tibet Refugee Market Noida)

Winter wear shopping tips

सर्दियों में महिलाएं गर्म सूट भी पहनना पसंद करती हैं ऐसे में आप इसकी भी शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको अलग-अलग (फुटवियर शॉपिंग) तरह के सूट डिजाइन मिलेंगे। आप सिले हुए भी गर्म सूट ले सकती हैं वरना आप चाहे तो कपड़े खरीदकर भी इन्हें अपने हिसाब से सिलवा सकती हैं। इसका रेज 250 से शुरू होता है और 2000 रुपये तक जाता है। आपको कैसा डिजाइन चाहिए उसके हिसाब से आप अपने लिए सूट का कपड़ा ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Mere Sheher ka Jalwa: डिजाइनर सूट के कपड़े खरीदने के लिए दिल्ली की यह मार्केट है बेस्ट, ऐसे पहुंचे यहां

कैसे पहुंचे मार्केट

आपको इस मार्केट में पहुंचने के लिए पहले सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन उतरना होगा। इसके बाद आप चाहे तो 15 मिनट की (ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स) वॉक करके इस मार्केट में पहुंच सकती हैं वरना अंदर जाकर वहां पर ई-रिक्शा भी जाता है। ये मार्केट सुबह 10 बजे खुलती है और रात को 11 तक खुली रहती है। यह मार्केट सोमवार को बंद रहती है।

इसे भी पढ़ें: शॉपिंग करते समय रखें इन 4 बातों का ध्यान

इन सामानों की भी कर सकते हैं शॉपिंग

आप इस मार्केट से जेन्ट्स जैकेट, नाइट वियर, सॉक्स यहां तक की बच्चों के गर्म कपड़े भी खरीद सकती हैं। यहां पर आपको हैंडीक्राफ्ट वाले कपड़े भी मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने किसी खास को गिफ्ट भी कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP