herzindagi
image

Mumbai Shopping Guide: मुंबई का बेस्ट और सबसे सस्ता बाजार, जहां कम कीमत में मिलेंगे एक से एक विंटर वियर के सामान

अगर आप भी विंटर में फैशनेबल दिखना चाहती हैं और इसके लिए सस्ते और स्टाइलिश कपड़े खरीदने का सोच रही हैं, तो आप मुंबई के एक मशहूर बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-11-19, 21:57 IST

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस दौरान सभी महिलाओं को ठंड के हिसाब से गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है। महिलाएं बदलते मौसम के साथ साथ अपने आउटफिट में भी कई तरह के बदलाव करती हैं। अगर आप भी विंटर में फैशनेबल दिखना चाहती हैं और इसके लिए सस्ते और स्टाइलिश कपड़े खरीदने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको मुंबई के एक ऐसे मशहूर बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप सस्ते में ठंड के कपड़े खरीद सकती हैं।

मुंबई का मशहूर तिब्बत बाजार

अगर आप भी इस बार सर्दियों में कम बजट में खूबसूरत और स्टाइलिश वूलन कपड़े खरीदने का मन बना रही हैं और मुंबई या मुंबई के आस-पास की रहने वाली हैं, तो अब आप मुंबई का जाना माना मशहूर तिब्बत बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, मुंबई में लगने वाला परेल के सेंट जेवियर्स स्ट्रीट पर तिब्बती मार्केट की। यह बाजार हर साल सर्दियों के मौसम में ही लगता है। जहां इन 3-4 महीनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है।  

1 - 2025-11-19T180840.403

बजट में मिलेंगे एक से एक विंटर वियर

इस बाजार में आपको कम कीमत में एक से एक आपको स्वेटर, जैकेट, कोट समेत कई वूलन कपड़े मिल जाएंगे। आप चाहें तो इस बाजार से मोलभाव भी कर सकते हैं। इससे आपको कम कीमत में एक से एक विंटर वियर मिल जाएंगे। यहां आपको अपने बजट में बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र और साइज के कपड़े मिल जाएंगे। इसके अलावा आप यहां से शादी-ब्याह से जुड़े विंटर वियर और साथ ही ऑफिस या कॉलेज में पहनने के लिए रोजाना के ऊनी कपड़े भी आसानी से मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Indore Famous Jewellery Market: शादी के लिए खरीदना है सस्ते में ज्वेलरी, तो इंदौर का ये एक बाजार है बेस्ट

बेहतरीन क्वालिटी के गर्म कपड़ों के लिए फेमस है बाजार

यह बाजार मुख्य रूप से सेंट जेवियर्स स्ट्रीट के पास, परेल ब्रिज के नीचे या फुटपाथों पर लगता है, जो कुछ समय के लिए ही होता है। इसे तिब्बती मार्केट के नाम से जानते हैं। यहां आपको तिब्बती ऊन से बने बेहतरीन क्वालिटी के गर्म कपड़े मिल जाएंगे। अगर आपकी कोई छोटी-मोटी कपड़ों की दुकान है, तो आप इस बाजार से थोक में सस्ते कपड़े खरीदकर अपनी दुकान पर बेच सकती हैं और अच्छा मुनाफा भी कमा सकती हैं। 

2 - 2025-11-19T180843.966

ऐसे पहुंचे मुंबई के तिब्बत बाजार

यह बाजार नवंबर में शुरू होता है, जो जनवरी से फरवरी तक लगा रहता है। यहां तक पहुंचने के लिए आप ऑटो, रिक्शा या टैक्सी बुक कर सकती हैं। इसके अलावा, बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से भी आपको आसानी से रिक्शा या बस मिल जाएगी। आप चाहें तो मुंबई की लोकल ट्रेन से भी जा सकती हैं। इसके लिए आप परेल या कर्री रोड रेलवे स्टेशन तक जा सकती हैं। ये स्टेशन सेंट्रल लाइन पर स्थित हैं। 

यह भी पढ़ें:  जैसलमेर में कहां मिलेगी सबसे सस्ती राजपूती पोशाक, जानें कौन सा बाजार है बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit - freepik/shutterstock 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।