Indore Famous Jewellery Market: शादी के लिए खरीदना है सस्ते में ज्वेलरी, तो इंदौर का ये एक बाजार है बेस्ट
-1762433031007.webp)
अगर आपको शॉपिंग का बहुत शौक है और आप इंदौर या वहीं कहीं आसपास आपका घर है या आप इंदौर घूमने के पर्पस से जा रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इंदौर के एक ऐसे फेमस ज्वेलरी मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास मार्केट के बारे में।
इंदौर का फेमस रानीपुरा कटलरी मार्केट
महिलाओं को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। ऐसे में वे जहां भी जाती हैं वहां के लोकल मार्केट जरूर एक्सप्लोर करती हैं। अगर आपको भी शॉपिंग का बड़ा क्रेज है और आप इंदौर के आसपास रहती हैं या इंदौर जा रही हैं, तो अब आप इंदौर का फेमस रानीपुरा कटलरी मार्केट एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह इंदौर का जाना माना फेमस ज्वेलरी मार्किट है, जो महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है।

सस्ते बैंगल्स का फेमस मार्केट
इंदौर के रानीपुरा बाजार में आपको थोक के भाव में एक से एक खूबसूरत बैंगल्स मिल जाएंगे। अगर आपके घर पर शादी-ब्याह है और आप ऐसे में थोक में बहुत सारे बैंगल्स खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए यह मार्केट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और अपनी शादी के लिए मैचिंग एक्सेसरीज तलाश रही हैं, तो अब आपको इस बाजार में एक से एक खूबसूरत ज्वेलरी सेट वो भी कम कीमत में मिल जाएंगे।
दुल्हन की ज्वेलरी के लिए फेमस बाजार
आप इस बाजार से कुंदन, चौकर, फुल नेक, हल्दी या मेहंदी के लिए फ्लावर वाले ज्वेलरी सेट जैसी कई चीजें खरीद सकती हैं। यह बाजार ब्राइडल ज्वेलरी सेट के लिए जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक आपको इस बाजार में कई ब्राइडल सेट 150 से 2000 रुपए तक की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें: जैसलमेर में कहां मिलेगी सबसे सस्ती राजपूती पोशाक, जानें कौन सा बाजार है बेस्ट
बार्गेनिंग पर मिलेगा सस्ता सामान
अगर आपकी कोई छोटी-मोती ज्वेलरी की दुकान है और आप इंदौर के आसपास की रहने वाली हैं, तो इंदौर के बाजार से थोक में ज्वेलरी सेट खरीदकर आप अपनी दुकान पर इन्हें सेल कर सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा हो सकता है। जब भी आप इस बाजार से ज्वेलरी या कोई सामान खरीदे, तो दुकानदार के साथ बार्गेनिंग भी कर सकती हैं। बार्गेनिंग करने पर आपको यहां चीजों के कम दाम भी हो सकते हैं।
-1762434888419.jpg)
ऐसे पहुंचे रानीपुरा बाजार
इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप इंदौर के गंगवाल या सरवटे बस स्टैंड से पर्सनल कैब या ऑटो बुक कर सकती हैं या फिर आपको इस बाजार तक पहुंचने के लिए शेयरिंग ई रिक्शा या वैन भी मिल जाएंगी। आप इस बाजार तक जाने के लिए इंदौर की लोकल सिटी बस भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: धनतेरस पर शॉपिंग के लिए बेस्ट है इंदौर का ये फेमस बाजार, जानें खासियत और लोकेशन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।