दिल्ली के इन 10 मार्केट में 200 रुपए तक मिल जाएंगे सर्दियों के गर्म कपड़े, जानें लोकेशन

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। बदलते मौसम में महिलाएं अपने आउटफिट में भी काफी बदलाव करती हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में फैशनेबुल लुक पाना चाहती हैं और सर्दियों के लिए कपड़े खरीदने का सोच रही हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको दिल्ली के 10 ऐसे प्रसिद्ध बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत विंटर वियर कोट, स्वेटर जैसे सामन 200 रुपए तक खरीद सकती हैं।
गांधी नगर बाजार
अगर आप दिल्ली में हैं या दिल्ली किसी काम से जा रही हैं, तो अब आप दिल्ली का सबसे बड़ा और फेमस बाजार गांधी नगर बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। इस बाजार में आपको एक से एक विंटर वियर मिल जाएंगे, वह भी कम कीमत में। यहां पहुंचने के लिए आप दिल्ली के किसी भी मेट्रो स्टेशन से सीलमपुर मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं, वहां से आपको शेयरिंग रिक्शा मिल जाएगा। यह मेट्रो स्टेशन रेड लाइन पर है।
सरोजिनी नगर मार्केट
आप चाहें तो दिल्ली का फेमस सरोजिनी नगर मार्केट भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। आपको इस बाजार में 100 रुपए से स्वेटर और कोट मिलना शुरू हो जाएंगे। आप इस बाजार से विंटर वियर के लिए कई वैरायटी के कपड़े कम कीमत में खरीद सकती हैं। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली के किसी भी मेट्रो स्टेशन से सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। यह मेट्रो स्टेशन पिंक लाइन पर है।

करोल बाग मार्केट
इन दोनों बाजार के अलावा आप दिल्ली का फेमस करोल बाग मार्केट भी एक्सप्लोर। इस बाजार में आपको ब्रांडेड और लोकल, दोनों तरह के क्वालिटी के विंटर वियर मिल जाएंगे। आप इस बाजार तक पहुंचने के लिए दिल्ली के किसी भी मेट्रो स्टेशन से करोल बाग मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। यह स्टेशन ब्लू लाइन पर है।
कमला नगर मार्केट
आप चाहें तो ठंड के सस्ते कपड़ों के लिए फेमस दिल्ली का कमला नगर मार्केट एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह बाजार फैशनेबल और सस्ते ठंड के कपड़े के लिए जाना जाता है। यहां आपको यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स का हब भी देखने को मिलेगा। इस मार्केट का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन विश्वविद्यालय और गुरु तेग बहादुर नगर है, जो दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर हैं।
पहाड़गंज मार्केट
आप चाहें तो दिल्ली का फेमस पहाड़गंज मार्केट भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। इस बाजार में आपको एक से एक खूबसूरत ठंड के कपडे थोक के भाव मन मिल जाएंगे। यहां से आप सस्ते में भी स्वेटर, शॉल और ठंड के कपड़े खरीद सकती हैं। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली के नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन या दिल्ली के नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं।

जनपथ मार्केट
आप अगर कम कीमत में एक से एक ठंड के कपड़े खरीदने का सोच रही हैं, तो अब आप दिल्ली के फेमस बाजार में से एक जनपथ मार्केट को विजिट कर सकती हैं. इस बाजार से आप थोक में कई कपड़े कम कीमत में खरीद सकती हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आप जनपथ मेट्रो स्टेशन जा सकती हैं। यह स्टेशन वायलेट लाइन पर स्थित है।
नेहरू प्लेस
आप दिल्ली में सस्ते विंटर वियर खरीदने के लिए नेहरू प्लेस जा सकती हैं। यहां आपको थोक में जैकेट्स और गर्म कपड़े मिल जाएंगे। इस बाजार में आपको इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटम मिलेंगे, लेकिन अंदर की ओर लोकल मार्केट लगता है, जहां से आप सस्ते दाम पर गर्म कपड़े खरीद सकती हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आप नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन जा सकती हैं, जो कि वायलेट लाइन पर स्थित है।
यह भी पढ़ें: Indore Famous Jewellery Market: शादी के लिए खरीदना है सस्ते में ज्वेलरी, तो इंदौर का ये एक बाजार है बेस्ट
कश्मीरी गेट तिब्बती मार्केट
दिल्ली में वैसे तो कई बाजार हैं, लेकिन आप कश्मीरी गेट तिब्बती मार्केट भी विजिट कर सकती हैं। इस बाजार में आप छोटे बच्चों से लेकर बड़ो तक के लिए एक से एक ट्रेंडी जैकेट, स्वेटर, गर्म कोट जैसे सस्ते वूलन कपड़ों को खरीद सकती हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आप कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन आ सकती हैं, जो कि वायलेट लाइन पर स्थित है।

पालिका बाजार
आप दिल्ली का फेमस और जाना माना पालिका बाजार भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको थर्मल वियर, लेदर जैकेट की कॉपी कम कीमत में मिल जाएगी। यह बाजार कनॉट प्लेस के नीचे अंडरग्राउंड लगता है, जो राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास है। यह स्टेशन येलो लाइन पर मौजूद है।
लक्ष्मी नगर मार्केट
अगर आप सस्ते में एक से एक स्वेटर, जैकेट, शॉल, गर्म कपड़े जैसे विंटर वियर खरीदने का सोच रही हैं, तो अब आप दिल्ली का जाना माना लक्ष्मी नगर मार्केट एक्सप्लोर कर सकती हैं। इसे पूर्वी दिल्ली का एक बहुत बड़ा और पुराना शॉपिंग मार्केट कहा जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए आप लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। यह ब्लू लाइन पर स्थित है।
यह भी पढ़ें: जैसलमेर में कहां मिलेगी सबसे सस्ती राजपूती पोशाक, जानें कौन सा बाजार है बेस्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - freepik/shutterstock
- दिल्ली के किन बाजार में सस्ते ठण्ड के कपड़े मिलेंगे?
- दिल्ली में कई बाजार हैं जहां से आप कम कीमत में एक से एक ठण्ड के कोट, स्वेटर खरीद सकती हैं। जैसे - लक्ष्मी नगर बाजार, पहाड़गंज आदि।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।