herzindagi
image

द‍िल्‍ली में कहां मि‍लेंगे सस्‍ते और स्‍टाइल‍िश Women Woolen Clothes? इन बाजारों से मह‍िलाएं जरूर करें शॉप‍िंग

सर्दि‍यों में महि‍लाओं को सबसे ज्‍यादा टेंशन स्‍टाइल‍िश वूलेन कपड़ों की हाेती है। ऐसे में अगर आप भी अपने वार्डरोब में नए ऊनी कपड़ों को शामिल करने के लिए शॉपिंग का प्‍लान बना रही हैं, तो आपको द‍िल्‍ली की कुछ मार्केट का रुख जरूर करना चाह‍िए। यहां आपको सस्‍ते दामों में कई ऑप्‍शंस म‍िल जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-11-18, 16:22 IST

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में सबसे ज्‍यादा टेंशन तो इसी बात की होती है क‍ि गर्म, स्टाइलिश और सस्ती वूलेन कपड़े कहां से खरीदे जाएं। खासकर महिलाओं के लिए अच्छी क्वालिटी के स्वेटर, जैकेट, शॉल या कार्डिगन ढूंढना कभी-कभी काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार कीमत ज्‍यादा होती है, तो कभी कपड़ों की क्वालिटी मन के मुताबिक नहीं मिल पाती है, लेकिन अच्छी बात ये है कि दिल्ली में कुछ ऐसे मार्केट और जगहें हैं, जहां महिलाएं बिना ज्‍यादा पैसे खर्च किए बढ़िया वूलेन कपड़े खरीद सकती हैं।

यहां न सिर्फ ट्रेंडी और फैशनेबल ऑप्शन मिलते हैं, बल्कि रोज पहनने लायक कंफर्टेबल वूलेन कपड़े भी आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप सर्दियों की शॉपिंग प्लान कर रही हैं और बजट भी फिक्स है, तो ये लेख आपके काम का हो सकता है। हम आपको द‍िल्‍ली की उन मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको किफायती दामों पर अच्‍छे ऑप्‍शन म‍िल जाएंगे। आइए उन मार्केट्स के बारे में जानते हैं-

markets in delhi to buy women woolen clothes (2)

पाल‍िका बाजार, सीपी

कनॉट प्लेस के अंडरग्राउंड स्थित पालिका बाजार में आपको सस्‍ते दामों में सर्दियों के कपड़े म‍िल जाएंगे। मह‍िलाओं के ल‍िए यहां 500 में हुडी और लेदर जैकेट मिल जाएंगी। ये काफी स्‍टाइलि‍श भी होंगी। इसे आप ऑफ‍िस या कॉलेज आराम से पहन कर जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के इन 10 मार्केट में 200 रुपए तक मिल जाएंगे सर्दियों के गर्म कपड़े, जानें लोकेशन

जनपथ बाजार

द‍िल्‍ली का जनपथ बाजार भी सर्दियों के कपड़ों के ल‍िए काफी फेमस है। यहां मह‍िलाओं के ल‍िए एक से एक स्‍टाइलि‍श ड‍िजाइन में ऊनी कपड़े मि‍ल जाएंगे। 300 से 400 के रेट में आपको कई ऑप्‍शंस म‍िलेंगे। अगर आपका बजट हजार या डेढ़ हजार का है, ताे आप झोले भर ऊनी कपड़े खरीद सकती हैं।

लाजपत नगर बाजार

दिल्ली के लाजपत नगर बाजार में भी विंटर कलेक्शन कमाल का होता है। यहां गर्म सूट, कुर्ती, पैंट से लेकर कई चीजें म‍िल जाएंगी। ऊनी शॉल, थर्मल वियर, स्वेटर और कार्डिगन भी आपकाे सस्‍ते दामों में म‍िल जाएंगे। अगर आप ठंड में पहनने के ल‍िए बढ़‍िया बूट्स देख रही हैं, तो आपको लाजपत नगर बाजार जरूर जाना चाह‍िए।

markets in delhi to buy women woolen clothes (1)

इसे भी पढ़ें: ट्रॉली बैग हो या ब्राइडल हैंडबैग, दिल्ली के इन 4 बाजारों में कम दाम में मिलेगा बेस्ट कलेक्शन

तिब्बती मार्केट

दिल्ली के तिब्बती मार्केट को भी वूलेन कपड़ों की शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। यहां आपको ट्रेंडी वूलन कलेक्शन की भरमार देखने को म‍िलेगी। इनके रेट भी बहुत क‍िफायती हाेते हैं। सोमवार छोड़कर आप यहां कभी भी जा सकती हैं।

तो अगर आप भी सर्दियों में स्‍टाइल‍िश वूलेन कपड़ों की तलाश कर रही हैं, तो द‍िल्‍ली की इन बाजारों का रुख जरूर करना चाह‍िए। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।