शॉपिंग करना तो हर दूसरी महिला को पसंद होता है। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह की मार्केट्स को एक्स्प्लोर करती हैं। लेकिन आप अगर जयपुर घूमने जा रही हैं, तो वहां की मिट्टी से जुड़ी हुई चीजों को देखना बिल्कुल न भूलें।ऐसा इसलिए क्योंकि वहां की बात ही कुछ और है।
जयपुर में मौजूद अधिकतर चीजें हाथ से बनी होती हैं और वे देखने में बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं।
अगर आप कुछ यूनिक और कलरफुल चीजें खरीदना पसंद करती हैं, तो आप जयपुर में स्थित जौहरी बाजार में जाकर शॉपिंग कर सकती हैं।
आइए जानते हैं कि जयपुर के जौहरी बाजार की क्या है खासियत, मार्केट का समय और कैसे पहुंचे यहां।
क्या है खासियत (Johari Bazar Famous For)
- यह बाजार हैंडीक्राफ्ट चीजों के लिए बेहद मशहूर है।
- यहां मौजूद सभी चीजें आपको हाथ से बनी हुई ही मिलेगी।
- साथ ही ये मार्केट जयपुरी ज्वेलरी के लिए बेहद मशहूर है।
- यहां आपको तरह-तरह की चूड़ियों के डिजाइन देखने को मिलेंगे।

- इस मार्केट में छोटी-छोटी कई और भी मार्केट्स मौजूद है।
- जहां आपको जयपुरी जूतियों के काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।
- साथ ही इस मार्केट में आपको हाथ से बनी कालीन के भी काफी वैरायटी देखने को मिलेगी।
- साथ ही आपको यहां जयपुरी पोशाक जैसे लहंगा, दुपट्टे, कुर्तियों की भी काफी वैरायटी खरीदने के लिए मिल जाएगी।
मार्केट का समय (Timings Of Johari Bazar)
- जौहरी मार्केट सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुली रहती है।
- साथ ही यहां आने का बेस्ट समय शाम को जल्दी करीब 4 बजे है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि तब आपको भीड़-भाड़ कम मिलेगी।
कैसे पहुंचे यहां (How To Reach Johari Market)
- पिंक सिटी में स्थित ये मार्केट भीड़-भाड़ से भरी रहती है।
- यहां पहुंचने के लिए आप किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा ले सकती हैं।
अगर आपको हमारी बताई गई ये जयपुर की मार्केट पसंद आई हो तो आप यहां जाकर शॉपिंग का मजा ले सकती हैं।
साथ ही अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों