Bangle Market : सिंपल से लेकर लाख की चूड़ियों तक, इस बाजार में मिल जाएगी हर तरह की वैरायटी

(Best Lac Bangles Market In Jaipur) देश में मौजूद लगभग सभी त्योहारों के लिए महिलाएं जगह-जगह की मार्केट एक्स्प्लोर करती हैं।
वे रंग- बिरंगी चूड़ियां खरीदना पसंद करती हैं।लगभग हर फंक्शन में महिलाएं चूड़ियां पहनती हैं और बात अगर करवाचौथ की करें तो महिलाएं शॉपिंग करने में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।
इस दिन के लिए महिलाएं तरह-तरह के डिजाइन वाली चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं।
इसलिए आज हम आपको ले चलेंगे जयपुर में मौजूद त्रिपोलिया बाजार में जहां आपको एक से बढ़कर एक वैरायटी की चूड़ियां देखने को मिल जाएंगी।
आइए जानें क्या है मार्केट की खासियत, कैसे पहुंचे यहां और मार्केट का समय।
क्या है खासियत? (Tripolia Bazar Famous For)

- त्रिपोलिया बाजार में आपको सबसे ज्यादा लाख की चूड़ियां देखने को मिल जाएंगी।
- यहां आपको लाख की चूड़ियों के काफी अलग-अलग तरह के डिजाइन की वैरायटी देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : कलरफुल साड़ियों के साथ पहनने के लिए यहां से लें लेटेस्ट चूड़ियों के आइडियाज
- आपको यहां पर बाकी तरह की सभी चूड़ियों की भी वैरायटी देखने को मिलेगी।
- साथ ही आपको यहां राजस्थान की मिट्टी की हाथ से बनी चूड़ियां भी मिल जाएंगी।
- आपको बता दें कि आपको यहां पर सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी चूड़ियां बेहद आसानी से मिलेंगी।
- यहां आपको 50 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की चूड़ियां खरीदने को मिल जाएंगी।
कैसे पहुंचे यहां? (How To Reach Tripolia Bazar)

- यह मार्केट जयपुर के कंवर नगर में स्थित है।
- इस मार्केट में शॉपिंग करने के लिए आप यहां मेट्रो का उपयोग कर सकती हैं।
- यहां के नजदीकी मेट्रो स्टेशन का नाम चांदपोल है।
इसे भी पढ़ें : कंगन की इन डिजाइंस से बढ़ जाएगी हाथों की सुंदरता
मार्केट का समय (Tripolia Bazar Timings)

- आप यहां पर सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे के बीच कभी भी आ सकती हैं और अपनी मनपसंद चूड़ियां खरीद सकती हैं।
- आपको बता दें कि यह मार्केट रविवार के दिन बंद रहती है।
- लेकिन आप यहां सोमवार से लेकर शनिवार के बीच कभी भी आ सकती हैं।
अब आप भी यहां आकर शॉपिंग का मजा ले सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई ये बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।