गर्मियों की शॉपिंग के लिए गाजियाबाद की इन मार्केट को करें एक्सप्लोर

गर्मियों के शॉपिंग के लिए हम वीकेंड का दिन चूज करते हैं। प्रॉब्लम तब आती है जब हमें समझ नहीं आता कि कौन सी ऐसी मार्केट हैं जहां पर अच्छे और कम दाम में कपड़े से लेकर शूज तक कहां अच्छे मिलेंगे। कुछ कहते हैं कि इसके लिए दिल्ली की मार्केट बेस्ट है तो किसी को मॉल में जाना पसंद होता है। लेकिन इस बार इस लड़ाई को छोड़कर आप गाजियाबाद मार्केट को एक्सप्लोर करें। यहां पर कई सारी ऐसी मार्केट है जहां कपड़ों से लेकर और भी अन्य सामान आपको कम रेट पर आसानी से मिल जाएगा। इन मार्केट के बारे में जानने के बाद आप कहीं और नहीं जाएंगे।
घंटाघर मार्केट
कई सारी ऐसी मार्केट होती हैं जो छोटी होती हैं और कुछ ही लोग उनके बारे में जानते हैं। लेकिन घंटाघर के बारे ज्यादातर लोग अच्छे से जानते होंगे। बता दें कि, यह मार्केट शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास है। ऐसे में अगर आप दिल्ली या नोएडा से यहां आ रही हैं तो इस मेट्रो स्टेशन पर उतरकर मार्केट तक पहुंच सकती हैं।
यहां पर आपको कपड़ों के काफी अच्छे कलेक्शन देखने को मिलेंगे। जिनको आप काफी कम दाम में खरीद सकती हैं। यहां की खास बात ये है कि, आप इसके अलावा और भी अन्य चीजें यहां से ले सकती हैं। गर्मियों में यहां पर कपड़े, शूज, बैग वैगहरा बहुत अच्छा कलेक्शन आता है। जिसके लिए एक बार तो आपको इस मार्केट को एक्सप्लोर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: स्ट्रीट शॉपिंग में अच्छी बार्गेनिंग के लिए फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स
तुराब नगर मार्केट
दिल्ली की सरोजनी नगर के बारे में सुनकर अगर आप बोर हो गई हैं तो इस बार गर्मियों की शॉपिंग के लिए तुराब नगर मार्केट को जरूर एक्सप्लोर करें। यहां पर आपको गर्मियों का बेस्ट कपड़ों का स्टफ मिलेगा। जिसे आप किसी भी पार्टी या फिर रेगुलर बेसिस में पहन सकती हैं। इस जगह की खास बात ये है कि इसमें आपको शॉपिंग करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़गें।
आप चाहे तो अपनी शादी की शॉपिंग भी यहां से कर सकती हैं। यहां पर पहुंचने के लिए आपको गाजियाबाद पुराने बस अड्डे उतरना होगा। इसके बाद ई-रिक्शा से मार्केट तक पहुंचना होगा। बता दें कि ये मार्केट मंगलवार को बंद रहती है।
गांधीनगर मार्केट
गाजियाबाद की सबसे पुरानी मार्केट में से एक है गांधीनगर मार्केट। यहां आप होलसेल शॉपिंग (होलसेल शॉपिंग मार्केट) करने के लिए काफी कुछ मिल जाएगा। फैशन वियर की बात करें तो वो भी यहां काफी अच्छा मिलता है। गर्मियों के सीजन में यहां सेल लगती है जिसमें आपको कपड़े से लेकर फुटवियर तक अच्छे रेट में मिल जाते हैं। इसके अलावा आप यहां से साड़ी और सूट की भी खरीदारी कर सकती हैं। एक बार आपको इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: नवाबों के शहर से कीजिए चिकनकारी के आउटफिट्स की शॉपिंग, जानें Best Places
गाजियाबाद की मार्केट को अगर आप करें एक्सप्लोर तो अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ जरूर शेयर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।