महिलाएं तीज-त्यौहार पर शॉपिंग ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता है। कुछ ही दिनों में करवा चौथ आने वाला है, ऐसे में अधिकतर महिलाओं ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी होगी, लेकिन अगर आप जयपुर जाने वाली है या जयपुर के आस पास की रहने वाली हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम पैसों में अच्छी खासी खरीदारी कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।
अगर आप भी इस साल करवा चौथ के लिए ख़ास शॉपिंग करना चाहती हैं और जयपुर में हैं, तो जयपुर का फेमस जौहरी बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह बाजार महिलाओं के लिए शॉपिंग हब है। यह बाजार पिंक सिटी जयपुर ही नहीं बल्कि आस पास के कई इलाकों में फेमस है। जौहरी बाजार से आप त्योहार से जुड़ी कई चीजें अपने बजट में खरीद सकती हैं।
जौहरी बाजार खास कर गहनों की शॉपिंग के लिए पूरे जयपुर में काफी फेमस है। यहां आपको हर तरह की ज्वेलरी कम कीमत में आसानी से मिल सकती हैं। आप यहां से न सिर्फ त्यौहार के लिए गहने खरीद सकती हैं, बल्कि अगर आपके वहां अगर किसी की शादी है, तो भी आप इस बाजार से दुल्हनों के लिए भी ज्वेलरी खरीद सकती हैं।
आप इस बाजार से शादी की खरीदारी भी कम बजट में कर सकती हैं। यहां आपको गहनों में हीरे-मोती, कुंदन, मीनाकारी, सोने-चांदी, चूड़ियां और कंगन जैसी चीजों के एक से एक डिजाइन मिल जाएंगे। जौहरी बाजार न सिर्फ गहने के लिए महिलाओं के बिच फेमस है, बल्कि करवा चौथ के त्योहार पर यहां आपको हर सुहागिन महिला के लिए सभी जरूरी सामान कम कीमत में मिल सकते हैं।
आपको इस बाजार में पारंपरिक राजस्थानी पोशाक, ट्रेडिशनल जयपुरी पोशाक, कुर्तियों की एक से एक अच्छी वैरायटी कम कीमत में मिल सकती हैं। इसके अलावा आप यहां से अलग अलग प्रिंट के दुपट्टे भी खरीद सकती हैं। इस तरह के सभी पारंपरिक कपड़े आपके करवा चौथ लुक को खास बनाने में मदद करेंगे। अगर आप इस बाजार में बार्गेनिंग (मोलभाव) करती हैं, तो दुकानदार आपको और कम कीमत में सामान दे सकता है।
आप करवा चौथ पर इस बाजार से न सिर्फ गहने और कपडे बल्कि इस बाजार में आपको राजस्थानी मोजड़ी, चप्पल और जूते भी अपने बजट में मिल जाएंगे। इस बाजार में आपको कई मिष्ठान भंडार भी मिल जाएंगे, जहां से आप घेवर और अन्य मिठाइयां भी खरीद सकती हैं। जौहरी बाजार तक पहुंचने के लिए आप मेट्रो से पिंक लाइन पर स्थित चांदपोल मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं, यह स्टेशन बाजार के सबसे नजदीक पर है। इस स्टेशन से आप ऑटो रिक्शा या ई-रिक्शा ले सकती हैं। आप पर्सनल कैब या ऑटो भी कर सकती हैं। आप शहर में चलने वाली लोकल बसों से भी जा सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - shutterstock/herzindagi/freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।