Mall Road Market : रानीखेत की इस मार्किट से करें सस्ती, अच्छी और गरम कपड़ों की शॉपिंग

 रानीखेत का घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां का मॉल रोड मार्केट शॉपिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। जहां पर आपको पारंपरिक समते ट्रेंडी कपड़े मिल जाएंगे।

ranikhet mall road  markets
ranikhet mall road  markets

उत्तराखंड का हिल स्टेशन रानीखेत जहांअपनी सुन्दरता के लिए महशूर है, तो वहीं यहां का मॉल रोड मार्केट भी शॉपिंग के लिए भी बेस्ट है। मॉल रोड मार्केट में गर्म कपड़ों की भरमार है और अगर आप वॉर्डरोब के विंटर कलेक्शन को अपडेट करना चाहते हैं, तो आपको यहां पर गर्म कपड़ों के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। इस मार्केट में आप कम बजट में अच्छे गर्म कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिये हम आपको रानीखेत के मॉल रोड मार्केट के बारे में बताएंगे और यहाँ पर गर्म कपड़ों में क्या-क्या ऑप्शन है इस बात की भी जानकारी देंगे।

शॉल के लिए फेमस है ये मार्केट

रानीखेत के मॉल रोड में कई सारी कपड़ों की दुकाने है। यहां पर कुछ लोकप्रिय कुमाऊंनी (Kumaoni) कपड़ों की दुकाने भी हैं। जहां पर आपको कई पारंपरिक कुमाऊंनी (Kumaoni) पोशाक, शॉल आदि मिल जाएंगे, जिन्हें आप यहां से सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।

ranikhet mall road

आपको बता दें कि कुमाऊंनी शॉल अपने लाल और पीले रंग के लिए बहुत पहचानी जाती हैं। हालांकि, अब इनमें और भी वेराइटी देखने को मिल रही हैं। यहां से आप यह शॉल 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में खरीद सकती हैं। यहां आपको पिछौरा भी मिल जाएगा, जो यहां की महिलाओं का पारपंरिक परिधान है।

ऊनी कपड़े में मिलेंगे ये ऑप्शन

पारंपरिक कुमाऊंनी शॉल के अलावा यहां पर आपको फलालैन फैब्रिक के कपड़े, शॉल, केआरसी शॉल भी मिल जाएंगे। इन्‍हें भी आप यहां से जरूर खरीदें। इनकी कीमत लगभग 300 रुपये से शुरू होती है। यहां पर अन्‍य ऊनी कपड़े भी मिल जाएंगे और ये कपड़े आप काफी सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। ऊनी कपड़े में यहां आपको हाथ से बुनी हुए ऊन के स्वेटर के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे साथ ही ऊन के मोजे और टोपी भी आप यहां से खरीद सकते हैं।

ranikhet mall road market

ये मार्केट जैकेट, गर्म कुर्ते और शर्ट के लिए फेमस है और यहां पर आपको इन चीजों के ढ़ेरों कलेक्शन मिल जायंगे,। जिनकी कीमत 300 रुपये से 1000 रुपये के बीच है। वहीं खरीदारी के लिए यहां अन्य जगहों में ट्वीड फैक्ट्री और ब्रांडेड आउटलेट भी हैं, जहां चंद्रबिंदु पर अलग-अलग पैटर्न और रंगों में शॉल और अन्य कपड़े खरीद सकते हैं।

बुटीक में ट्रेंडी ऊनी कपड़े

market mall road  in ranikhet

वहीं रानीखेत के मॉल रोड पर कई सारे छोटे बुटीक भी हैं। इन बुटीक में आपको ट्रेंडिंग ऊनी कपड़े मिल जाएंगे इसी के साथ इन मार्केट में आपको जूतों के भी ढ़ेरों ऑप्शन मिल जाएंगे।

नोट : रानीखेत का मॉल रोड मार्केट सुबह 10 बजे से खुल जाता है और रात को 8 बजे तक आप यहां पर शॉपिंग कर सकते हैं।

रानीखेत में मॉल रोड के अलावा आप यहां के रामनगर मार्केट, सदर बाजार, गांधी चौक मार्केट भी जा सकते हैं। यहां पर भी आपको गर्म कपड़ों के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP