सावन में रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ ट्राई करें कंगन के ये खास डिजाइंस

सावन में महिलाएं, हरी या फिर रंग-बिरंगी चूड़ियां जरूर पहनती हैं। ऐसे में इन चूडियों के साथ, अगर आप कंगन के लेटेस्ट डिजाइंस को स्टाइल करेंगी तो आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।

 
latest kangan designs

महिलाओं को साज-श्रंगार का बहुत शौक होता है। खासकर, किसी खास मौके पर महिलाएं बन-संवर कर रहना ही पसंद करती हैं। आजकल सावन का महीना चल रहा है। इस पवित्र महीने में कई महिलाएं व्रत रखती हैं। वहीं, सावन में कई त्यौहार भी आते हैं, जिनमें महिलाएं सज-संवर कर तैयार होती हैं। सावन के महीने में रंग-बिरंगी चूड़ियां महिलाओं को हाथों पर खूब जचती हैं। रंग-बिरंगी चूडियों के साथ कंगन के लेटेस्ट डिजाइंस आपके लुक को और आकर्षक बना सकती हैं। यहां हम आपको कंगन के कुछ ऐसे ही डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ खूब जचेंगे।

मीनाकारी वर्क वाले कंगन

kangan designs for sawan

अगर आप ज्यादा चौड़े कंगन नहीं पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए कंगन का यह डिजाइन बेस्ट है। इस तरह के कंगन आपकी मल्टी कलर चूड़ियों के साथ खूब जचेंगे। वहीं, अगर आप हरे रंग की चूड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो भी आप मीनाकरी वर्क वाले इन कंगनों के साथ अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं। इस तरह के कंगन जयपुरी और बनारसी साड़ियों के साथ भी खूब जचेंगे।

कुंदन वर्क वाले कंगन

kundan kangan designs

जिन महिलाओं को हैवी कंगन पहनना पसंद हैं, उनके लिए यह कंगन बेस्ट च्वॉइस हो सकते हैं। कुंदन वर्क वाले ये कंगन आप सावन में आने वाले किसी खास मौके जैसे हरियाली तीज या किसी विशेष पूजा में पहन सकती हैं। साड़ी या सूट के साथ अगर आप चूड़ियां पहन रही हैं, तो यह कंगन आप पहन सकती हैं। अगर आप ज्यादा चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं, तो फिर सिर्फ ये कंगन भी स्टाइल कर सकती हैं। ये आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे। इस तरह के मिलते-जुलते कंगन आपको 300-500 रूपये तक में आसानी से मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें-सावन के मौके पर खूब जचेंगी हरे रंग की साड़ी, देखें डिजाइंस

आर्टिफिशियल डायमंड वाले कंगन

diamond kangan designs

अगर आपको गोल्डन वर्क वाले कंगन पसंद नहीं हैं, तो आपके लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है। डायमंड वर्क वाले ये कंगन, मल्टी कलर चूड़ियों के साथ अच्छे लगेंगे। वहीं, अगर आप सिंगल कलर वाली चूड़ियों के साथ भी इस तरह के कंगन खूब जचेंगे। डायमंड वर्क आजकल काफी ट्रेंड में हैं और इस तरह के कंगन यंग गर्ल्स को काफी पसंद भी आते हैं। अनारकली सूट के साथ भी इस तरह के कंगन आप पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें-Sawan 2023: सावन में क्यों पहनी जाती हैं हरी चूड़ियां? जानें महत्व और लाभ

अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP