Shopping Places In Delhi: प्लस साइज वाली महिलाएं दिल्ली के इन बाजारों से कर सकती हैं कपड़ों की शॉपिंग

अगर आप प्लस साइज वाले कपड़ों के लिए शॉपिंग करना चाहती हैं, तो आर्टिकल में बताए गए बाजारों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी के कपड़े मिल जाएंगे।

best shopping places clothes plus size

दिल्ली की कई सारी मार्केट ऐसी हैं, जहां अक्सर लोगों की भीड़ देखी जाती है। यहां से भीड़ कभी कम नहीं होती है। लेकिन कई सारे कपड़ों के साइज ऐसे होते हैं, जो ढ़ूंढ़ने के बाद भी हर मार्केट में आसानी से नहीं मिलते हैं। इसकी वजह से प्लस साइज वाली महिलाओं को कपड़े या तो फैब्रिक लेकर टेलर से बनवाने पड़ते हैं या किसी शॉप के जाकर खरीदने पड़ते हैं। लेकिन दिल्ली में ऐसी मार्केट हैं, जहां से आप प्लस साइज के कपड़ों को कम दाम में खरीद सकती हैं। इससे आपको फिर कभी फैब्रिक लेकर कपड़े तैयार करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए हम आपको बताते हैं, दिल्ली की इन मार्केट के बारे में।

दिल्ली का राजौरी गार्डन मार्केट

Plus size outfits

प्लस साइज वाली महिलाओं को अगर अपने लिए एथनिक से लेकर वेस्टर्न कपड़ों की शॉपिंग करनी है, तो इसके लिए आप राजौरी गार्डन मार्केट से शॉपिंग कर सकती हैं। इस मार्केट में आपको छोटे से लेकर बड़े साइज के हर डिजाइन में कपड़े मिल जाएंगे। यहां से आप पार्टी वियर से लेकर रोजाना पहनने वाले कपड़ों की खरीदारी कर सकती हैं। यहां पर हर कपड़े अच्छे और कम दाम में मिलते हैं। साथ ही, इस मार्केट में जानें के लिए आपको समय भी कम लगेगा। यहां पर पहुंचने के लिए आप मेट्रो या अपनी कार से ट्रेवल कर सकते हैं। मार्केट सुबह 10 बजे से रात को 11 बजे तक खुली रहती है।

दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट

Shopping for plus size women

आप प्लस साइज के कपड़ों की खरीदारी के लिए दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर कई सारी दुकानें ऐसी हैं, जहां पर अलग-अलग तरह के कपड़े मिलते हैं। जिन्हें आप पार्टी, फंक्शन और त्योहारो पर पहन सकती हैं। इसके अलावा यहां पर आपको डिजाइनर एक्सेसरीज भी मिल जाएगी। इससे भी आपको अलग से कपड़ा लेकर अपने लिए ड्रेस तैयार करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपके पैसे भी कम खर्च होंगे। इसके लिए बस आपको सुबह जल्दी मार्केट में जाना पड़ेगा। तभी आप अच्छे से शॉपिंग कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: Mere Sheher Ka Jalwa: लेटेस्ट ट्रेंड के कपड़ों की इंदौर के इन बाजारों से करें शॉपिंग

दिल्ली के रोहताश नगर मार्केट से करें शॉपिंग

Shopping ideas

अगर आप ईस्ट दिल्ली में रहते हैं, तो प्लस साइज कपड़ों की शॉपिंग करने के लिए दिल्ली के रोहताश नजर मार्केट जा सकते हैं। यहां पर बड़े साइज के कपड़े हर वैरायटी में मिलते हैं। साथ ही, इसमें आपको डिजाइन भी अलग-अलग मिल जाते हैं। इससे आपका लुक अलग दिखता है। आप इस तरह के कपड़ों को पार्टी से लेकर किसी खास दिन पर पहनकर जा सकती हैं। इससे आप सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, आपको पहनने के लिए लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े मिल जाएंगे।

प्लस साइज के कपड़ों के लिए आप दिल्ली की इन मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। साथ ही, शॉपिंग करने के बाद यहां पर आपको कपड़े भी अच्छे मिलेंगे। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: अमृतसर की इस मार्केट में पंजाबी जूती से लेकर फुलकारी दुपट्टे तक, मिल जाएंगी काफी चीजें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP