herzindagi
near sarojini nagar babu market

सरोजिनी नगर के पास मौजूद इस मार्केट में है गर्मियों के कपड़ों से लेकर जूतों के लिए काफी बड़ा कलेक्शन, मिलेंगे सबसे सस्ते दाम

शॉपिंग करने के लिए सबसे पहले आपको मार्केट से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। इसके लिए आप जगह को इन्टरनेट पर ढूंढ सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-13, 11:35 IST

हम सभी को शॉपिंग करना सबसे ज्यादा पसंद होता है। आमतौर पर दिल्ली में कपड़ों से लेकर जूतों और एक्सेसरीज तक की कोई कमी बिल्कुल भी नहीं है। वैसे तो सस्ती मार्केट में सरोजिनी नगर का नाम सक्बसे पहले आता है।

दिल्ली शहर में आपको कई नामी मार्केट्स में ट्रेंडी कपड़े मिल जाएंगे, लेकिन सरोजिनी के पास मौजूद यह मार्केट भी काफी सस्ती और लेटेस्ट कलेक्शन के लिए जानी जाती है। तो आइये जानते हैं दिल्ली की मार्केट के बारे में- 

क्या है मार्केट का नाम और खासियत?

shoe shopping

  • सरोजिनी नगर के पास स्थित इस जगह का नाम बाबू मार्केट है। यह जगह दिल्ली के मशहूर सरोजिनी नगर के पास में मौजूद है। 
  • जानकारी के लिए बता दें कि यहां की कुछ दुकाने 1968 से स्थित है।
  • यह एक आम मार्केट है जहां आपको सस्ते दामों पर काफी ट्रेंडी चीजें देखने को मिल जाएंगी।
  • बता दें कि इस मार्केट में आपको वेस्टर्न कपड़ों का काफी बड़ा कलेक्शन देखने को मिल सकता है।
  • इसके अलावा फुटवियर में हर उम्र के बच्चे या बड़े का साइज और लेटेस्ट डिजाइन देखने को मिल जाएगा।
  • थक जाएं तो आप इस मार्केट में मौजूद स्ट्रीट फ़ूड और लोकल ड्रिंक्स ट्राई कर सकती हैं।
  • गर्मियों के लिए आपको यहां कपड़ों में कई डिजाइन और पैटर्न देखने को मिलेंगे।
  • इसके अलावा स्टाइलिंग के लिए आपको ट्रेंडी बैग्स का कलेक्शन देखने को मिल जाएगा।
  • वेस्टर्न के अलावा आपको यहां रेडीमेड ब्लाउज और साड़ियों का कलेक्शन देखने को मिल जाएगा।
  • वहीं सिलवाना चाहती हैं कुछ तो आपको यहां टेलर की भी काफी सारी दुकाने देखने को मिल जाएंगी।

 इसे भी पढ़ें:  सस्ते में पाना चाहती हैं हीरामंडी की एक्ट्रेसेस जैसा रॉयल सलवार-सूट और साड़ी लुक? इन मार्केट्स का लगाएं चक्कर, सब पूछेंगे कहां मिली ये कलेक्शन

कैसे पहुंचे बाबू मार्केट?

trendy bags

यह मार्केट सरोजिनी नगर के पास रोड पार करते ही है। स्ट्रीट शॉपिंग के लिए आप यहां आ सकती हैं। मेट्रो स्टेशन सरोजिनी नगर के गेट नं 2 से यह जगह आपको काफी पास पड़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के लिए खरीदना है लाइट वेट सिल्क फैब्रिक तो दिल्ली की इस मार्केट का लगाएं चक्कर, कम दाम में मिलेंगे बेस्ट डिजाइंस

यह विडियो भी देखें

क्या है बाबू मार्केट का समय?

trendy clothes

यह मार्केट सोमवार के दिन बंद रहती है। वहीं इस मार्केट का समय सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक होता है। यहां आने का बेस्ट समय 12 से 4 तक का हो सकता है। शाम के समय आपको यहां अधिक भीड़ देखने को मिल सकती है।

 

अगर आपको दिल्ली की यह मार्केट पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।  यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।