शादी हो या फिर कोई भी बड़ा ओकेजन उसमें परफेक्ट दिखने के लिए हम हमेशा अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों की शॉपिंग करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि, साड़ी या सूट पहनने की बजाए हमारा लहंगा पहनने का मन करता है। लेकिन हमारे पास बजट कम होने के कारण हम वो लंहगा नहीं खरीद पाते जो पसंद आता है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि दिल्ली में कई सारी मार्केट ऐसी हैं जहां पर किराए पर अच्छे और डिजाइनर लहंगे मिलते हैं। जिसको पहनकर आप पार्टी में खुबसूरत लग सकती हैं।
दिल्ली में कई सारी मार्केट ऐसी हैं जहां पर अच्छे और डिजाइनर लहंगे किराए पर मिलते हैं। ऐसे में आप भी इन्हें एक्सपलोर करना चाहिए। इनमें से एक है लाजपत नगर मार्केट। अगर आप यहां पर लहंगा खरीदने जाएगी तो काफी महंगे मिलेंगे। वही लहंगे आपको किराए पर काफी कम रेट में मिल जाएंगे। इसके लिए आपको मेट्रो से लाजपत नगर पहुंचना होगा।
इसके बाद मार्केट में पहुंचकर आपको लहंगे की कई सारी दुकानें मिलेंगी। वही लोग आपको किराए पर 2000 से लेकर 15000 रुपये तक में अच्छे लहंगे किराए पर पहनने के लिए दे देंगे। ये किराया। लहंगे का किराया ये एक दिन के हिसाब से लेते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें सबसे सस्ते दामों में लहंगा
ईस्ट दिल्ली की मार्केट भी एथनिक वियर के लिए काफी फेमस है। यहां पर आपको हर एक तरह के एथनिक वियर देखने को मिल जाएंगे। इसी के साथ आप चाहे तो इन्हें किराए पर भी खरीद पाएंगे। इनमें से एक है रोहताश नगर मार्केट यहां पर आपको अच्छे और लेटेस्ट डिजाइनर लहंगे मिल जाएंगे। जिन्हें आप किराए पर खरीद सकती हैं और अपने स्पेशल ओकेजन पर पहन सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
यहां पर आपको ब्राइडल लहंगे से लेकर सिंपल लहंगे के डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको 1000 से लेकर 10000 की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे। इस मार्केट में पहुंचने के लिए आपको सबसे पास शाहदरा मेट्रो स्टेशन पड़ेगा। वहां से वॉकिंग डिस्टेंस में मार्केट है।
अगर आप सस्ते और डिजाइनर लहंगे पहनना चाहती हैं तो इसके लिए आपको संत नगर मार्केट जाना जरूरी है। ये मार्केट बुराड़ी में मौजूद है, यहां के दुकानदार आपको ज्यादा रेट में लहंगे देंगे। लेकिन अगर आप उन्हें किराए पर लहंगा लेने की बात करेंगे तो वो भी आपको दिखाएंगे। जिसे आप उस दुकान से खरीद सकती हैं।
यहां पर आपको 2500 से लेकर 5000 की रेंज में अच्छे लहंगे मिल जाएंगे। अगर आपको अपनी हल्दी, मेहंदी या फिर कॉकटेल पार्टी के लिए लहंगे खरीदने हैं तो यहां पर मौजूद दुकानों में आपको अच्छे से किराए पर मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: सरोजनी से भी कम दाम में मिलती हैं यहां चीजें, उत्तम नगर की इस मार्केट को करें एक्सप्लोर
जब भी किराए पर लहंगा लेने जाएं तो रेंट की पर्ची जरूर ले लें।
लहंगा खराब न हो इस बात का ध्यान रखें वरना आपसे पेनलटी ले ली जाएगी।
मार्केट में अलग-अलग दुकानों को सर्च करके ही लहंगा चुने।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।