दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें सबसे सस्ते दामों में लहंगा

दिल्ली की इन लोकल मार्केट में आपको मिलेंगे एक से बढ़कर एक डिजाइनर लहंगे। 
Updated:- 2022-09-01, 18:46 IST
delhi market for lehenga shopping

ट्रेडिशनल वियर में लहंगा आज भी महिलाओं की पहल पसंद है। यही कारण है कि ज्यादातर महिलाएं फंक्शन में लहंगा पहनती हैं। महिलाओं की यह शिकायत होती है कि लहंगा काफी महंगे होते हैं। इसके लिए वह मोटा बजट तैयार करती हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दिल्ली में ऐसी कई मार्केट हैं, जहां आपको कम दाम में डिजाइनर लंहगे मिल जाएंगे। शायद आपको मेरी बात पर यकीन न हो, लेकिन यह सच है। चलिए जानते हैं इन मार्केट के बारे में।

संत नगर मार्केट

sant nagar market for lehenga shopping
अगर आप सस्ते में डिजाइनर लहंगे खरीदना चाहती हैं तो आपको संत नगर की मार्केट जाना चाहिए। यह मार्केट बुराड़ी में स्थित है। हालांकि, यहां के दुकानदार आपको इसके महंगे दाम बताएंगे। अगर आपको थोड़ा बहुत भी मोलभाव करना आता है तो आप आसानी से सस्ते दाम में लहंगा खरीद पाएंगी। इस मार्केट में आपको सिंपल से लेकर ब्राइडल लहंगे तक मिल जाएंगे।

कैसे पहुंचें: यहां पहुंचने के लिए जीबीटी नगर की मेट्रो लेनी होगी। मेट्रो के बाहर ही आपको ग्रामीण बस सेवा 15 रूपये में इस मार्केट के अंदर छोड़ देगी।

सीलमपुर मार्केट

seelempur market for lehenga shopping
सीलमपुर में भी बेहद अच्छी मार्केट लगती है। खासतौर पर कपड़ों की शॉपिंग के लिए यह जगह काफी फेमस है। हालांकि, यहां रोजाना बाजार लगता है।

अगर आप लहंगे की खरीदारी करने की सोच रही हैं तो गुरुवार के दिन यहां जाएं। इस मार्केट में आपको बेहतरीन लहंगे के डिजाइन मिलेंगी। (वेडिंग शॉपिंग के लिए मार्केट)

यहां ग्राहकों की जमकर भीड़ लगती है। इसलिए कोशिश करें कि आप दिन में ही यहां पहुंच जाएं। इससे आप आसानी से शॉपिंग कर पाएंगी। यहां आपको स्टिच और अन स्टिच दोनों तरीके के लहंगे मिल जाएंगे।

कैसे जाएं- इस मार्केट तक पहुंचने के लिए सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर एग्जिट लेना होगा। आप चाहें तो पैदल भी इस मार्केट तक पहुंच सकती हैं। इसके लिए आपको रोड क्रॉस करना होगा।

इसे भी पढ़ें:सरोजनी से भी कम दाम में मिलती हैं यहां चीजें, उत्तम नगर की इस मार्केट को करें एक्सप्लोर


पुरानी दिल्ली मार्केट

purani delhi market for lehenga shopping
पुरानी दिल्ली और दिल्ली 6 खरीदारी के लिए एकदम बेस्ट जगह है। यहां आपको ऑटो के पुर्जे से लेकर शादी के कपड़े तक सब कुछ मिलता है। यहां आपको हर गली में कुछ न कुछ नया जरूर मिलेगा।

क्या आपके घर में किसी की शादी है? आप लहंगा पहनने की सोच रही हैं, लेकिन बजट कम है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पुरानी दिल्ली की मार्केट से कम पैसों में भी टॉप क्लास वेडिंग शॉपिंग कर सकती हैं।(मंगलौर में शॉपिंग की जगहें)

इसे भी पढ़ें:फेस्टिवल शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के यह 10 फेमस मार्केट

यहां आपको हर तरह के लहंगे मिलेंगे। अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो पाकिस्तानी लहंगा खरीद सकती हैं। हालांकि, इस तरह के लहंगे का बजट सामान्य से थोड़ा ज्यादा होगा।

कैसे पहुंचें: यहां पहुंचने के लिए आप मेट्रो ले सकते हैं। सबसे करीबी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है। यहां से आप रिक्शे या पैदल पुरानी दिल्ली पहुंच जाएंगे।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।