जून का महीना प्राइड मंथ के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। आपने सोशल मीडिया पर इस शब्द के बारे में जरूर सुना होगा। दरअसल प्राइड मंथ पूरी दुनिया में LGBTQ+ समुदायों और उनके अधिकारों को सेलिब्रेट किया जाता है। आज के समय में कई देशों ने एलजीबीटी समुदाय को मान्यता दे दी है। एलजीबीटी यानी लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर है। वहीं आज भी कई देशों में उन्हें असमानता और लोगों के खराब रवैये से गुजरना पड़ता है।
लेकिन आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे देश के नाम बताएंगे जो एलजीबीटी समुदाय को समाज में बराबरी का मौका देता है। साथ ही इन्हें समाज की मैनस्ट्रीम से भी जोड़ता है। आइए जानते हैं उन देश के बारे में।
नीदरलैंड
नीदरलैंड पहला ऐसा देश है जिसने एलजीबीटी समुदाय को कानूनी मान्यता दी है। नीदरलैंड ने खुले दिल से इस कम्युनिटी का स्वागत किया है। इस देश में लेस्बियन्स, गे और ट्रांसजेंडर को हीन भावना से नहीं देखा जाता है। इस देश के लोगों को इनके साथ उठने-बैठने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। यहां पर LGBT समुदाय के लोग बिना रोक-टोक के कई पर भी क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
इजराइल
इजराइल देश भी एलजीबीटी समुदाय को सम्मान दिया जाता है। इस देश में आप खुलेआम किसी भी कैफे में जा सकते हैं। इस देश में एलजीबीटी समुदाय के लोग एंजॉय कर सकते हैं। यहां के शहरों में LGBT समुदाय के लिए नाइट क्लब, रेस्टोरेंट्स और पार्क हैं।
जर्मन
जर्मन देश में बड़ी संख्या में LGBT समुदाय के लोग रहते हैं। इस शहर में LGBT समुदाय के लोग शादी भी करते हैं। साल 2017 में जर्मन में LGBT शादी को कानूनी मान्यता दी गई। जर्मन देश की राजधानी बर्लिन में कई स्पेशल क्लब है जहां उनके मनोरंजन का काफी ध्यान दिया जाता है। इस देश में एलजीबीटी लोग मॉर्डन लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। ऐसे में सालभर इस देश में LGBT समुदाय के लोग ट्रैवल करते हैं।
कनाडा
LGBT समुदाय के लिए कनाडा फ्रेंडली देश माना जाता है। इस देश में LGBT समुदाय के लोग आराम से घूम सकते हैं। साल 2005 में इस देश में LGBT समुदाय मैरिज का कानून पास किया गया था।
माल्टा
यूरोप का माल्टा देश भी LGBT समुदाय के लोगों को सम्मान देता है। इस देश में साल 2004 में LGBT समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव पर रोक लगाया गया था।
इसे भी पढ़ेंः Pride Month: LGBTQ+ समुदाय की जिंदगी के दर्द को बखूबी दर्शाती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में
पुर्तगाल
पुर्तगाल एक ऐसा देश है जहां LGBT समुदाय के लोगों को शादी करने की कानूनी मान्यता मिल चुकी है। इस देश में एलजीबीटी समुदाय के लोगों समाज में अन्य लोगों की तरह अधिकार प्राप्त है।
स्वीडन
स्वीडन देश LGBT समुदाय के लिए बेहद सुरक्षित देश माना जाता है। यहां पर इन समुदाय के लोगों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता है।
इसे भी पढ़ेंः Pride Month: क्या ट्रांसजेंडर बन सकते हैं पैरेंट्स? जानें एक्सपर्ट से सही सलाह
ऐसे किया जाता है प्राइड मंथ सेलिब्रेट
प्राइड मंथ के दौरान दुनिया भर के देशों में इसे सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं अमेरिका में इसे डिफरेंट अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। कार्निवाल लगते हैं अमेरिका की सड़को पर परेड किया जाता है। इस मंथ पार्टियों का आयोजन किया जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।