Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

बची हुई मूंग दाल से बनाएं मुरादाबादी चाट, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

अगर किचन में धुली मूंग की दाल या मूंग दाल बच गई है, तो इससे भी आप नया ट्विस्ट दे सकती हैं। बची दाल से घर पर ही मुरादाबादी दाल की चाट बनाकर खाएं। यकीन मानें, बची दाल का ऐसा स्वादिष्ट प्रयोग करके आप भी चकित रह जाएंगी।
Updated:- 2026-06-02, 19:11 IST
how to make moradabadi dal chaat with leftover moong dal easy recipes
Sakhi

अगर किचन में धुली मूंग की दाल या बनी हुई मूंग दाल बच गई है, तो फेंकने की बजाय टेस्‍टी और हेल्दी स्नैक में बदल सकती हैं। अक्सर बची हुई दाल दोबारा खाने का मन नहीं करता, लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी के साथ आप इससे ऐसा चटपटा स्नैक तैयार कर सकती हैं, जिसे घर के सभी लोग पसंद करेंगे।

बची हुई मूंग दाल से बनने वाली मुरादाबादी दाल की चाट स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है। इसमें मसालों, नींबू और ताजी सब्जियों का स्वाद इसे और भी खास बना देता है। शाम की हल्की भूख मिटाने से लेकर मेहमानों को कुछ अलग परोसने तक, यह रेसिपी बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यकीन मानिए, बची हुई दाल का ऐसा स्वादिष्ट और मजेदार प्रयोग देखकर आप भी हैरान रह जाएंगी। आइए इसकी आसान और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी के बारे में मिसोसेक्सी रेस्तरां, नई दिल्ली के शेफ रमेश आर्य से जानते हैं। इस रेसिपी के मेन इंग्रीडिएंट मूंग की दाल है और इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगता है। साथ ही यह 2 लोगों के लिए पर्याप्त है।

muradabadi chat

सामग्री

  • बची हुई धुली मूंग की दाल
  • बारीक कटा प्याज- 1
  • बारीक कटी हरी मिर्च- 2
  • बारीक कटा टमाटर-1
  • जीरा पाउडर- 1/2 टीस्पून
  • पापड़ी या मठरी- आवश्यकतानुसार
  • हरे धनिए की चटनी- 1 टीस्पून
  • इमली की चटनी- 1 टीस्पून
  • बारीक कटा हरा धनिया- थोड़ा सा

तड़के के लिए सामग्री

  • घी- 1 टीस्पून
  • सूखी कश्मीरी लाल मिर्च- 2

यह भी पढ़ें- गरमा-गरम चावल के साथ सर्व करें 'मुरादाबादी दाल' , स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे सास-ससुर

विधि

  • एक बाउल में दाल लें।
  • इसमें प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, जीरा पाउडर, हरे धनिए की चटनी और इमली की चटनी डालकर मिलाएं।
  • इसे कटोरी में डालें।
  • इस पर पापड़ी को हाथों से तोड़कर डालें।
  • ऊपर से हरा धनिया डालें।
  • तड़के के लिए एक पैन में घी डालें।
  • सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का बनाकर तैयार रखें।
  • इस तड़के को दाल चाट की कटोरी के ऊपर डाल दें।
  • इससे चाट का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएंगे।

moradabadi dal chaat with mong dal

शेफ टिप्स

  • सर्व करने से ठीक पहले ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें। इससे टेस्ट और भी बेहतर हो जाएगा।
  • चाहें तो इसमें बारीक कटा खीरा या अनार के दाने भी डाल सकती हैं।
  • चटपटा स्वाद पाने के लिए ऊपर से चाट मसाला और काला नमक भी छिड़क सकती हैं।
  • गर्मियों में इसे ठंडा करके परोसें, इससे इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है।

यह भी पढ़ें- बच्‍चों के टिफिन के लिए बनाएं कार्न आलू मसाला चाट

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

प्रस्तुति : गीतांजलि

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।