ताजे फल खरीदने के लिए दिल्ली की इन 4 बाजार का लगाएं चक्कर

दिल्ली राज्य की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। शायद ही ऐसी कोई चीज हो, जो दिल्ली में नहीं मिलती है। दिल्ली की मार्केट्स हमेशा से ही चर्चा का विषय रही हैं। अब जीवन जीने के लिए खाना तो जरूरी है। सब्जियों के साथ-साथ फल खाना चाहिए। फल शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। दिल्ली में ऐसे कई बाजार हैं, जहां थोक भाव में फल बेचे जाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के उन बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां से आप सस्ते और अच्छे फल खरीद सकती हैं।
महरौली
क्या आप कभी महरौली गई हैं? यह जगह घूमने के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां आपको पुरानी-पुरानी इमारतें देखने को मिलेंगी। यही नहीं, अगर आप ताजे फल खरीदने की सोच रही हैं तो महरौली जाएं। महरौली की सब्जी मंडी में आपको हर तरह के फल मिल जाएंगे। ताजे फलों के लिए आपको सुबह जल्दी जाना होगा, क्योंकि कुछ ही देर में फलों का स्टॉक खत्म होने लगता है। अगर आप देर से जाएंगी तो आपको अच्छे फल नहीं मिलेंगे।
कैसे पहुंचें?
बस या मेट्रो से महरौली टर्मिनल जाएं। इसके बाद आप रिक्शा से मंडी पहुंच सकती हैं।
आर्यपुरा
आप शायद पहली बार इस मंडी का नाम सुन रहे होंगे? इस मंडी के बारे में कम लोग ही जानते हैं। अगर आपको फल पसंद हैं, तो यकीनन आपको इस मार्केट का चक्कर जरूर लगाना चाहिए। इस मार्केट की खासियत यह है कि आप इस मार्केट से झोला भरकर फल खरीद सकती हैं। इस बाजार में आपको मौसमी-बेमौसमी फल दोनों ही मिलेंगे। अगर आपको गार्डनिंग का शौक है तो आपके लिए यह मार्केट एकदम बेस्ट है। इस मार्केट में बीज भी मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली की इन मंडियों से कम खर्च में खरीदें ताजी और सस्ती सब्जियां
घंटा घर
घंटा घर मंडी से ही भारत के अन्य बाजारों में फल और सब्जियां खरीदकर बेची जाती हैं। इसलिए यह मार्केट दिल्ली में काफी फेमस है। अगर आपके घर में शादी या पार्टी है तो आप यहां से फल पैक भी करवा सकती हैं।
सस्ते और फल खरीदने के लिए इस मार्केट को एक्सप्लोर जरूर करें। (ताजे फल खरीदने के टिप्स)
इसे भी पढ़ें:सस्ते और अच्छे फल खरीदने के लिए दिल्ली के इन मार्केट को करें एक्सप्लोर
ओखला मंडी
ओखला दिल्ली की सबसे बड़ी मंडी है। यहां ग्राहकों की जमकर भीड़ लगी रहती है। सुबह 5 बजे भी आपको इस मंडी में लोग फल और सब्जी खरीदते नजर आ जाएंगे।
ताजे फलों के लिए यह मंडी दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इस मंडी में 300 से ज्यादा दुकाने हैं। अब आप खुद सोच लीजिए कि यह मंडी कितनी बड़ी होगी। सुबह 4 बजे इस मंडी में पहुंचें और कट्टे भरकर यहां से फल खरीदकर ले जाएं।
कैसे पहुुंचें?
अगर आप मेट्रो से ट्रैवल कर रही हैं तोओखला एनएसआईसी स्टेशन पर एग्जिट लें। यहां से मंडी आपको पास पड़ेगी। वहीं बस से जा रही हैं तोओखला मंडी बस स्टैंड पर उतरें।
इन बातों का रखें ध्यान
- फल खरीदने के लिए घर से ही बड़े-बड़े बैग लेकर जाएं। बाजार में आपको पन्नी मिलेगी, जो फट भी सकती है।
- कैश जरूर रखें, क्योंकि यहां हर जगह ऑनलाइन पेमेंट नहीं होती है।
- सुबह जितनी जल्दी हो सके मंडी जाएं। जरा सी भी देरी होने से आपको परेशानी हो सकती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।