Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:50 AM IST

दिल्ली की इन मंडियों से कम खर्च में खरीदें ताजी और सस्ती सब्जियां

दिल्ली में कई सब्जी मंडियां हैं जहां से आप कम से कम खर्च में बढ़िया सब्जियां खरीद सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-12-21, 13:34 IST
list of sabzi mandi

हम सभी सालभर सब्जियां खाते हैं। फिर चाहे इंडियन फूड हो या इटालियन, डिश बनाने के लिए सब्जियां जरूर इस्तेमाल होती हैं। हालांकि कई बार सब्जियां खरीदते वक्त हमें बहुत परेशानी होती है। कभी सब्जी बासी होती है तो कभी खराब। आपके साथ भी ऐसा जरूर होता होगा इसलिए हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आए हैं।

दरअसल कपड़ों और इलेक्ट्रिक सामान की मार्केट की तरह सब्जियों के लिए भी अलग से बाजार बने होते हैं। इन्हें हम सब्जी मंडी के नाम से भी जानते हैं। यहां से आप कम से कम खर्च में ताजी सब्जियां खरीद सकते हैं।

ओखला सब्जी मंडी (Okhla Sabzi Mandi)

Okhla Sabzi Mandi

ओखला सब्जी मंडी सब्जियों और फलों को खरीदने के लिए बेस्ट जगह हैं। आपको यहां पर सही दाम पर बिल्कुल फ्रेश और बढ़िया सब्जियां मिल जाएंगी। सुबह के समय इस मंडी में आपको दामों में जमीन आसमान का अंतर दिख जाएगा। ओखला सब्जी मंड़ी में आपको 20 रुपये का चोमिन का पैकेट और 30 रुपये में मक्के के दाने भी मिल जाएंगे।

कैसे पहुंचेः बस से जा रहे हैं तो इस मंडी के सबसे पास ओखला मंडी का बस स्टैंड है। वहीं मेट्रो से जा रहे हैं तो आपको ओखला एनएसआईसी मेट्रो स्टेशन पर उतरना चाहिए।

आजादपुर सब्जी मंडी (Azadpur Sabzi Mandi)

सब्जियों के भाव बढ़ने पर आप अक्सर मीडिया को आजादपुर मंडी में देखते होंगे। यह मंडी एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है। इस मंडी से भी आप कम खर्च में अच्छी सब्जियां खरीद सकते हैं। शादी जैसे फंक्श के लिए लोग यहां आकर ही सब्जियां खरीदना पसंद करते हैं।

कैसे पहुंचेः आजादपुर सब्जी मंडी जाने के लिए आप आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे। वहीं अगर आप बस से जा रहे हैं तो आपको बस आजादपुर के स्टैंड पर ड्राप कर देगी।

महरौली सब्जी मंडी (Mehrauli Sabzi Mandi)

mehrauli sabzi mandi

ओखला और आजादपुर सब्जी मंडी के साथ-साथ आप महरौली सब्जी मंडी से भी फल और सब्जी खरीद सकते हैं। किसी फंक्शन के लिए या एक साथ ढेर सारी शॉपिंग के लिए ये मंडी अच्छा ऑप्शन है।

कैसे पहुंचेः महरौली टर्मिनल पहुंचकर आप आसानी से मंडी जा सकते हैं।

तो ये थी सब्जी मंड़ी से जुड़ी सारी जानकारी। आप ऐसी ही किसी और मार्केट या मंडी की जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।