मियां इंदौर घूमिए तो स्ट्रीट फूड के लिए इन जगहों पर जाना न भूलें

भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक इंदौर की बात ही अलग है। यहां की बोली जितनी निराली है, उतना ही अलग और काफी इवॉल्विंग यहां का फूड कल्चर है। इस शहर के स्ट्रीट फूड के भी अलग दीवाने हैं। यहां एक-आधी चीज़ नहीं बल्कि कई ऑप्शन्स आपको बांधे रखते हैं। सर्राफा बाजार और छप्पन दुकान इस शहर के दो सबसे बड़े और प्रमुख फूड हब्स हैं। आप दिन के किसी भी समय यहां चले जाएं, यहां फूड लवर्स की लंबी कतार आपको नजर आएगी।
हमारी सीरीज 'मेरे शहर का जलवा' जिस पर कुछ समय पहले ब्रेक लग गया था, उसे हम एक बार फिर लेकर आए हैं। इस सीरीज में हम आपको तमाम जगहों के बेस्ट फूड प्लेस के बारे में बताएंगे। तो देर किस बात कि इन जॉइंट्स को आप भी अपनी लिस्ट में शामिल कर लें, ताकि उन्हें एक्सप्लोर कर सकें।
पोहा जलेबी कॉर्नर
इंदौर पोहे के लिए लोकप्रिय है यह तो सब जानते हैं, लेकिन वहां सिर्फ पोहा ही नहीं खाया जाता है। पोहे के साथ जलेबी खाना भी उनकी परंपरा है। इंदौर की जलेबियों की खास बात पता है क्या है कि वह अमूमन थोड़ी मोटी होती है। दिनभर अलग-अलग एरिया में पोहा-जलेबी वाले स्टॉल्स आपको खूब आकर्षित करते हैं। हालांकि जो जगह पोहा जलेबी के लिए चर्चित है वह रेड चर्च रोड पर स्थित प्रशांत नाश्ता कॉर्नर के नाम से है। अपने दिन की शुरुआत आप इस लोकप्रिय नाश्ते के साथ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : भारत के ऐसे स्ट्रीट फूड मार्केट जिन्हें एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर क्या किया?
खोपरा पैटीज
आलू और रगड़ा पैटीज तो हम अक्सर खाते हैं, इस बार इससे थोड़ा ब्रेक लेकर खोपरा पैटीज का मजा लेकर देखें। इस लजीज स्नैक को नारियल से तैयार किया जाता है और आलू के अंदर नारियल की फिलिंग की जाती है। तलकर तैयार की गई इस टिक्की का टेक्सचर और स्पाइसी फ्लेवर ऐसा होता है कि आप चाहकर भी इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। इस पैटीज को खट्टी लाल चटनी के साथ सर्व किया जाता है। अगर आपको लजीज खोपरा पैटीज का मजा लेना है तो छप्पन दुकान में स्थित विजय चाट हाउस आपकी लिस्ट में होना चाहिए। पैटीज के साथ यहां आपको वो स्नैक्स भी मिलेंगे जिनके लिए इंदौर जाना जाता है।
दही वड़ा
इंदौर का सर्राफा बाजार स्ट्रीट फूड्स के लिए हॉट स्पॉट है। इस जगह में एक चाट कॉर्नर ऐसा है, जहां आपकी लंबी लाइनों में खड़े लोग दिखाई देंगे। जोशी दही वड़ा यहां के सबसे फेमस पॉइंट है, जहां लोग फ्लाइंग दही वड़ा देखने और खाने के लिए जमा होते हैं। दरअसल, इस स्टॉल के मालिक बड़े ही दिलचस्प अंदाज में वड़ा प्लेट में सर्व करते हैं। हवा में वड़ा उछालकर वह इसे प्लेट्स में बिना मिस किए पकड़ते हैं और फिर स्वादिष्ट चटनियों के साथ सर्व करते हैं।
साबूदाना खिचड़ी
एक सादी रेसिपी को कैसे दिलचस्प बनाना है, यह इंदौर वाले बखूब जानते हैं। अब जैसे आप साबूदाना खिचड़ी को ही ले लें। साबूदाना खिचड़ी कोई ऐसे ही सर्व कर दे तो शायद आप नहीं खाएंगे, लेकिन अगर इसमें नमकीन और नींबू मिलाया जाए तो कैसे खुद को रोकेंगे? सर्राफा बाजार में स्थित ऐसे कई आउटलेट्स हैं, तो इस तरह से खिचड़ी सर्व करते हैं। हालांकि सांवरिया सेठ के यहां मिलने वाली यह डिश एक अलग ही लेवल पर फ्लेवर का तड़का देती है। यहां जाएं तो साबूदाना खिचड़ी खाना न भूलें।
उसल पोहा
आप पोहा कहिए और लोग इंदौर समझेंगे...पोहा इंदौर की शान है और इसलिए इंदौर वाले इस बड़ी मेहनत के साथ बनाते हैं। यह स्नैक के रूप में काम काम करता है और इंदौर वालों के लिए फेवरेट नाश्ता है। हालांकि अब इसका भी एक नया वर्जन निकाला जा चुका है। ओल्ड पलासिया एरिया में हेड साहब के पोहे के नाम से एक कॉर्नर लगता है, जो अपने उसल पोहे (पोहा कैसे बना इंदौर की शान) के लिए काफी लोकप्रिय है। सुबह से ही यहां लोगों की भीड़ जुट जाती है। अगर आप इस एरिया के आसपास हों, तो इसका आनंद लेना न भूलें।
इसे भी पढ़ें : मध्य प्रदेश की गलियों के इन स्ट्रीट फूड्स का स्वाद रहेगा हमेशा याद
ये तो बस 4-5 ऑप्शन ही थी। जब तक आप इन जगहों को एक्सप्लोर करेंगे, हम एक नई लिस्ट आपके सामने हाजिर कर देंगे। इन जगहों को अगर आप एक्सप्लोर कर चुके हैं, तो अपने अनुभव हमारे साथ शेयर जरूर करें।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना बिल्कुल न भूलें। हमारी इस सीरीज में आगे और भी फेमस फूड जॉइंट्स के बारे में हम बताते रहेंगे, उन्हें पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: swiggy, freepik, archanaskitchen
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।