Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:30 AM IST

द्वारका के इन रेस्टोरेंट पर मिलेगा आपको बेस्ट साउथ इंडियन फूड, जरूर करें ट्राई

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको द्वारका के उन रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने वाले हैं जहां आपको सबसे टेस्टी साउथ इंडियन फूड मिलेगा।&nbsp;</span>
Updated:- 2022-11-24, 19:09 IST
best south indian restaurants in dwarka in hindi

आप चाहे किसी भी शहर में क्यों न चले जाएं साउथ इंडियन खाना आपको जरूर मिलेगा। साउथ इंडियन खाने को इतना पसंद किया जाता है कि कॉलेज की कैंटीन में भी आपको मिलेगा। यह हमारे पेट के लिए हल्का भी होता है और स्वादिष्ट भी। हम कहीं भी घूमने जाते हैं तो पहली चॉइस साउथ इंडियन फूड ही होता है।

अगर आप साल के अंत में घूमने का प्लान बना रहे हैं जहां आपको बेस्ट साउथ इंडियन फूड खाने को मिले तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आज हम आपको इस लेख में द्वारका के उन बेस्ट रेस्टोरेंट के बारे में बताने वाले हैं जहां साउथ इंडियन खाना इतना टेस्टी होता है कि अगली बार इन जगहों का नाम भी लिया जाए तो आपके मुंह में पानी आ जाए।

निर्वाना साउथ इंडियन रेस्टोरेंट

nirvana south indian restaurant

द्वारका के सेक्टर 12 में स्थित इस रेस्टोरेंट में बहुत ही टेस्टी साउथ इंडियन फूड मिलता है। अगर आप यहां जाते हैं तो यहां का डोसा जरूर ट्राई करें। डोसा के साथ साथ बाकी चीजें भी बहुत स्वादिष्ट मिलती है यहां पर। अगर आप यहां जाने की सोच रहे हैं तो यह का पता है- ग्राउंड फ्लोर, यूनिट नंबर- 57, सिटी सेंटर द्वारका, सेक्टर 12 मेट्रो स्टेशन, नई दिल्ली, दिल्ली - 110078

इसे जरूर पढ़ें-नोएडा की इन जगहों पर मात्र 25 रुपये में करें पेट भर नाश्ता

सिम्पली साउथी

simply southy

अगर आप सिम्पली साउथी रेस्टोरेंट जाते हैं तो आपको यहां के मेनू में डोसा, अप्पम(ऐसे बनाएं मुरमुरे अप्पम) और चावल जैसी लाई डिशेस मिलेंगी। अगर आप यहां जाते है तो इडली जरूर खाए। यहां आपको वेजिटेबल इडली मिलेगी जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती हैं।

अगर आपने यहां जाने का प्लान बना लिया है तो यह रहा सिम्पली साउथी का पता- G-302, उयदोग विहार, CGHS प्लाट 12, नियर क्लासिक अपार्टमेंट, सेक्टर 22, द्वारका, नई दिल्ली- 110077

सागर रत्ना

sagar ratna

सागर रत्ना बहुत ही फेमस है, कई जगहों पर इसके रेस्टोरेंट खुले हुए हैं। सागर रत्ना साउथ इंडियन फूड(देखें साउथ इंडियन स्पेशल वेज डिशेज) के लिए बहुत ही फेमस है। आपके घर के आस पास भी सागर रत्ना का रेस्टोरेंट होगा लेकिन अगर नहीं है तो द्वारका इस रेस्टोरेंट पर जरूर जाएं।

यहां का खाना खाने के बाद अपना बार-बार यहां आने का मन करेगा। यहां का पता है- 14, ओडियन प्लाजा बिल्डिंग नंबर 2, 3rd फ्लोर में मार्केट, सेक्टर 6 द्वारका, नई दिल्ली, दिल्ली- 110027

इसे जरूर पढ़ें-चांदनी चौक से लेकर गोल मार्केट तक, इन जगहों पर मिलेगा बेस्ट गाजर का हलवा

आपके घर के आसपास सबसे टेस्टी साउथ इंडियन फूड कहां मिलता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, zomato, wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।