herzindagi
famous Food in lajpat nagar 

लाजपत नगर जा रही हैं तो इन जगहों पर उठाएं चटपटे व्यंजनों का लुत्फ 

अगर आप लाजपत नगर के मार्केट में शॉपिंग करने के लिए जा रही हैं, तो आपको इन जगहों पर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-07-22, 17:30 IST

दिल्ली में कई ऐसे मार्केट मौजूद हैं, जहां लोग दूर-दूर से शॉपिंग करने के लिए आते हैं। क्योंकि दिल्ली के हर मार्केट में आपको न सिर्फ सस्ता और हर तरह का सामान मिल जाएगा। लेकिन जब बात लाजपत नगर की आती है, तो यकीनन यहां की रौनक आपका मन मोह लेगी।

क्योंकि लाजपत नगर मार्केट शॉपिंग के लिए ना सिर्फ दिल्ली में मशहूर है बल्कि पूरा इंडिया से लोग जो भी दिल्ली घूमने आते हैं यहां शॉपिंग के लिए जरूर जाते हैं। आपको इस मार्केट में स्ट्रीट शॉपिंग से लेकर हर तरह के डिजाइनर कपड़ों तक, ज्वेलरी, मेहंदी, स्ट्रीट फूड, फुटवियर आदि सब मिल जाएगा।

लेकिन अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो आप यहां स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ उठा सकती हैं। जी हां, आपको यहां न सिर्फ स्ट्रीट फूड बल्कि कई ऐसे सस्ते रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे, जहां आप शॉपिंग करने के बाद जा सकती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।

डोलमा आंटी के मोमोज (Dolma Aunty Momos)

Dolma aunty food in lajpat nagar

जब लाजपत नगर के स्ट्रीट फूड की बात की जाए और इसमें डोलमा आंटी के मोमोज शामिल न किया जाए, ऐसा नहीं हो ही सकता। क्योंकि इस फूड पॉइंट के मोमोज न सिर्फ लाजपत नगर बल्कि पूरे दिल्ली में पसंद किए जाते हैं। बता दें कि मोमोज आटे और सब्जियों से बनते हैं, जिसे तीखी चटनी और मेयोनीज के साथ परोसा जाता है। (दिल्ली के फेमस तंदूरी मोमोज)

पता: दुकान नंबर 39-बी, लाजपत नगर

इसे ज़रूर पढ़ें-दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट में शोपिंग से पहले जानें ये बातें

शिवम सुरेश चाट वाला (Shivam Suresh Chat Wala)

Shivam food stall in lajpat nagar

अगर आप चाट पकौड़ी खाने की शौकीन हैं, तो आप लाजपत नगर में स्थित शिवम सुरेश वाले यहां टेस्टी स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां गोलगप्पे, आलू टिक्की चाट आदि जैसे व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, आप यहां अपने दोस्तों के साथ जा रहे हैं, तो आप समोसा, पोहा आदि ऑर्डर कर सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

पता: 92, सेंट्रल मार्केट, लाजपत नगर

आनंद जी छोले भटूरे वाले (Anand Ji Chole Bhature Wale)

आप लाजपत नगर में स्थित आनंद जी के फूड स्टॉल पर जाकर टेस्टी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। क्योंकि यह बहुत फेमस है जहां आपको खाने की हर वैरायटी मिल जाएगी। आप यहां वेज से लेकर नॉन-वेज खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। लेकिन लोगों को यहां के छोले भटूरे काफी पसंद है। अगर आप इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जा रही हैं, तो आप यहां के छोले भटूरे टेस्ट करना न भूलें।

पता: दुकान नंबर 3, डॉ रामलाल वर्मा मार्ग, ब्लॉक डी, लाजपत नगर

बाबा नागपाल कॉर्नर (Baba Nagpal Corner)

Bangal corner in lajpat nagar

यहां आपको दक्षिण दिल्ली के सबसे अच्छे छोले भटूरे मिलते हैं। यहां न सिर्फ युवा बल्कि हर उम्र के लोग आते हैं। हालांकि, आप यहां न सिर्फ छोले भटूरे बल्कि छोले चावल और छोले कुलचे का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां अपने दोस्तों के साथ भी जा सकते हैं यकीनन आपको अच्छा लगेगा। (दिल्ली की दशकों पुरानी मशहूर छोले भटूरे की दुकानें कौन सी हैं)

इसे ज़रूर पढ़ें-लजीज लस्सी पीने का शौक है तो दिल्ली की इन गलियों में पहुंचें

पता: 7/25 पुरानी डबल स्टोरी लाजपत नगर

हमें उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको लाजपत नगर की ऐसी और लोकप्रिय जगहों के बारे में पता है तो हमें कमेंट कर बताएं। अगर आपको लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Justdail, Freepik and Amazon)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।