herzindagi

दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट में शोपिंग से पहले जानें ये बातें

दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट शोपिंग के लिए ना सिर्फ दिल्ली में मशहूर है बल्कि पूरी इंडिया से लोग जो भी दिल्ली घूमने आते हैं यहा शोपिंग के लिए जरुर जाते हैं। अगर आप कभी लाजपत नगर नहीं गई तो आप ये जान लें कि आपको इस मार्केट में क्या-क्या मिलेगा।  स्ट्रीट शोपिंग से लेकर डिज़ाइनर कपड़ों तक, ज्वेलरी, मेहंदी, स्ट्रीटफूड, फुटवियर सब आपको दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट में मिल जाएगा। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप सिर्फ लाजपत नगर से ही अपनी शादी की पूरी शोपिंग भी कर सकती हैं।

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 10 Jul 2018, 19:07 IST

लाजपत नगर मार्केट शोपिंग

Create Image :

लाजपत नगर मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी के डिज़ाइन बहुत ही बढ़िया मिलते हैं। ब्राइडल ज्वेलरी हो या फिर लहंगे और साड़ी के साथ पार्टी में पहनने वाली ज्वेलरी हो आपको यहां पर सारे लेटेस्ट डिज़ाइन मिलेंगे। इतना ही नहीं अगर आपकी शादी है तो चूड़ा भी आप यहीं से खरीद लें। अगर आपको कॉलेज जाती हैं तो आपको यहां पर फैंसी ज्वेलरी के भी कई अच्छे ऑपशन्स मिलेंगें। 

लाजपत नगर मार्केट शोपिंग

Create Image :

कपड़ो की बात करें तो लाजपत नगर मार्केट में सबसे लेटेस्ट फैशन के कपड़े मिलते हैं फिर चाहे वो इंडियन हों या वेस्टर्न आपको यहां पर हर तरह का कपड़ा आसानी से मिल जाएगा। सूट, साड़ी, लहंगा, जींस, पैंट, टॉप, कुर्ता, स्कार्फ सब आपको इसी मार्केट में मिल जाएगा वो भी लेटेस्ट फैशन का और कम दाम में मिलेगा। 

लाजपत नगर मार्केट शोपिंग

Create Image :

दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट फुटवियर्स के लिए भी बहुत मशहूर है। आपको स्पोर्ट्स शूज़ से लेकर हील्स वाले सैंडल, कोलापुरी चप्पल, पंजाबी जुत्ती, ऑफिस वियर सैंडल सब तरह से फुटवियर मिल जाएंगे। इतना ही नहीं यहां पर फुटवियर के डिज़ाइन्स की भी इतनी भरमार है कि आप कन्फ्यूज़ हो जाएंगी कि क्या खरीदें और क्या ना खरीदें। स्ट्रीट शोपिंद पसंद है तो लाजपत नगर मार्केट में आपको फुटपाथ पर भी अच्छे फुटवियर मिल सकते हैं और फुटवियर के कई आलीशान शोरुम भी इसी मार्केट में हैं। 

लाजपत नगर मार्केट शोपिंग

Create Image :

दिल्ली में जब लड़कियों को किसी शादी या पार्टी ेमें जाना हो या फिर करवाचौथ और दीवाली जैसे बड़े ट्रेडिशनल त्योहार हों तो वो यहीं पर मेहंदी लगवाने आती हैं। इतना ही नहीं दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट के मेहंदी वाले इतने मशहूर हैं कि दिल्ली में होने वाली शादियों में भी वही मेहंदी लगाने शादी वाले घर में जाते हैं। 

लाजपत नगर मार्केट शोपिंग

Create Image :

अगर आपको अपने घर का सामान चाहिए जैसे अपना होम डेकोर करने के बारे में सोच रही हैं तो आपको यहां पर खूबसूरत पेंटिंग्स से लेकर सजावट के सामान और पर्दे, चादर, कुशन कवर, सोफा कवर, टेबल मैट्स, जैसे सारे सामान आसानी से मिल जाएंगे। इसमें भी आपको कई डिज़ाइन मिलेंगे और आप यहां शोपिंग करते समय बार्गेन भी कर सकती हैं। 

लाजपत नगर मार्केट शोपिंग

Create Image :

लाजपत नगर का स्ट्रीट फूड भी काफी फेमस है। जो भी लड़की इस मार्केट में आती है गोलगप्पे जरुर खाती है। गोलगप्पे के पानी का स्वाद तो खट्टा और तीखा होता ही है लेकिन यहां की चाट पापड़ी, टिक्की, दही भल्ले से लेकर मूली वाले राम लड्डू, चाइनिस भेल भी काफी टेस्टी होती है।

लाजपत नगर मार्केट शोपिंग

Create Image :

अगर आप अपने बच्चों के साथ शोपिंग करने आ रही हैं तो आपको इस तरह से मार्केट में गुब्बारे बेचते हुए भी कई महिलाएं मिलेगी। लाजपत नगर से आप ब्रांडेड शोपिंग भी कर सकती हैं और स्ट्रीट शोपिंग भी कर सकती हैं। त्योहार और छुट्टी के दिनों में तो इस मार्केट में इतना जबरदस्त रश होता है कि आपको कुछ भी सामान खरीदने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत ही करनी पड़ती है। सिर्फ दिल्ली से ही नहीं लाजपत नगर मार्केट में लोग दूसरे राज्यों से भी शोपिंग करने आते हैं। कई विदेशी भी आपको इस मार्केट में शोपिंग करते हुए आसानी से मिल जाएंगे।