रमजान का महीना ऐसा है जहां न सिर्फ दिलों की बल्कि बाजारों की भी रौनक बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर घर में रोजे रखे जाते हैं और इफ्तार के वक्त खास पकवान तैयार किए जाते हैं। इस पाक महीने में हर को सेहरी और इफ्तार के लिए नए-नए व्यंजन बनाए जाते हैं। हर कोई अपनी हैसियत के हिसाब से व्यंजन बनाना पसंद करते हैं, लेकिन बाजारों में फलों के बढ़ते दाम लोगों के बजट पर असर डाल सकते हैं।
ऐसे में हर कोई सस्ते और अच्छे फल खरीदने की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी रमजान के दौरान सस्ते और ताजे फल खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली की कुछ खास मार्केट्स आपकी मदद कर सकती हैं। यहां आपको कम दामों में ताजे और स्वादिष्ट फल आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही यहां की रौनक और भीड़ रमजान के महीने की खूबसूरती को और बढ़ा देती है।
ओखला मंडी
ओखला मंडी दिल्ली की सबसे अच्छी फल और सब्जी की मार्केट में से एक है। यहां रमजान के दौरान फलों की मांग काफी बढ़ जाती है। खासतौर पर खजूर, तरबूज और खरबूजे जैसे फल यहां बेहद सस्ते दामों में मिल जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Ramadan Special: दिल्ली की इन जगहों पर उठाएं इफ्तार का लुत्फ
अगर आप इस मार्केट को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यहां आपको खजूर, तरबूज, खरबूजा, पपीता, अनार, सेब आदि। यहां से आप थोक और रिटेल दोनों तरह से फल खरीदे जा सकते हैं।
कैसे पहुंचे?
ओखला मंडी दक्षिण दिल्ली में स्थित है। आप ओखला मेट्रो स्टेशन से उतरकर यहां पहुंच सकते हैं।
चांदनी चौक मार्केट
चांदनी चौक सिर्फ कपड़ों और खाने के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यहां आपको ताजे फल भी बहुत ही सस्ते दामों में मिल जाते हैं। रमजान के महीने में यह इलाका बेहद व्यस्त हो जाता है और हर जगह इफ्तार के लिए फलों की खरीदारी होती है।
यहां आपको हर तरह के फल और ड्राई फ्रूट्स मिल जाएंगे। यहां से आप ड्राई फ्रूट्स भी बेहद सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, आपको यहां पर अनार, खजूर, अंगूर, तरबूज, सेब, केला जैसे फल सब मिलेंगे।
कैसे पहुंचे?
चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से उतरकर पैदल चलते हुए आप आसानी से इस मार्केट तक पहुंच सकते हैं।
जामा मस्जिद मार्केट
अगर आप रमजान के महीने में न सिर्फ फल बल्कि इफ्तार के लिए कुछ खास व्यंजन और मिठाइयां भी खरीदना चाहते हैं, तो जामा मस्जिद मार्केट एक बेहतरीन ऑप्शन है।
यहां आपको ताजे फल के साथ-साथ खजूर, शरबत, और रमजान के खास व्यंजन मिलेंगे। इसके अलावा, रमजान के खास व्यंजन और मिठाइयां भी मिलती हैं। अगर आप चाहें तो अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर सकते हैं।
कैसे पहुंचे?
चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन से उतरकर पैदल चलते हुए आप जामा मस्जिद मार्केट पहुंच सकते हैं।
गाजीपुर फल मंडी
मंडी या मार्केट की बात हो और गाजीपुर नाम न आए...ऐसा हो ही नहीं सकता। गाजीपुर मंडी दिल्ली की बहुत खास फल और सब्जी मंडी है, जहां रमजान के दौरान फलों की बिक्री तेजी से बढ़ जाती है।
यह मंडी खासतौर पर आम, तरबूज, तरबूज और खजूर के लिए मशहूर है। यहां थोक और रिटेल दोनों तरह से खरीदारी की जा सकती है। अगर आप चाहें को यहां से सस्ती कीमत पर खरीदकर बाकी जगह पर बेच सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-ताजे फल खरीदने के लिए दिल्ली की इन 4 बाजार का लगाएं चक्कर
कैसे पहुंचे?
गाजीपुर मंडी पूर्वी दिल्ली में स्थित है। आप आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से उतरकर यहां पहुंच सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपके बजट पर असर न पड़े, तो दिल्ली की ये मंडियां आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों