Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

budget shopping: दिल्ली में फूलों की खरीदारी के लिए ये मार्केट हैं बेस्ट

क्या आप भी दिल्ली से फूलों की शॉपिंग करना चाहती है तो इन बाजारों में जाएं।
Updated:- 2022-12-06, 15:39 IST
best flower markets in delhi

क्या आप भी शादी या पार्टी के लिए फूल खरीदना चाहती है? बता दे कि दिल्ली में कुछ बाजार ऐसे भी है जहां आप आसानी से कम पैसे में फूलों की खरीदारी कर सकती हैं। कुछ बाजार ऐसे है जहां आपको काफी कम दाम में आसानी से कई प्रकार के फूल मिल जाएंगे। चलिए जानते हैं दिल्ली के इन फेमस बाजारों के बारे में। खास बात तो यह है कि यहां आपको देश के ही नहीं बल्कि विदेश में मिलने वाले फूल भी मिल जाएंगे।

महरौली फूल बाजार

Ghazipur Phool Mandi

दिल्ली में लोकप्रिय और सबसे पुरानी फूलों की मंडी में से एक महरौली बाजार का नाम आता है। यह बाजार काफी ज्यादा प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। त्यौहारों के लिए या शादी के लिए अगर आपको सही दाम पर फूल खरीदना है तो आपको एक बार इस बाजार में जरूर जाना चाहिए। यहां आप काफी सही दाम में आसानी से फूलों की खरीदारी कर सकती हैं। सस्ते दर पर ताजे रंग-बिरंगे फूल आपका दिन बना देंगे।

इसे जरूर पढ़ें: नए साल पर अपने प्रिय को इन फूलों से करें खुश

कनॉट प्लेस फूल मंडी

दिल्ली के CP मार्केट में आपको कई प्रकार के फूल मिल जाएंगे। अगर आपके घर में भी शादी या पार्टी है जिसके लिए आपको काफी सारे फूल अलग- अलग तरीके के चाहिए तो आपको CP जाना चाहिए। यहां आपको विदेश में होने वाले फूल भी आसानी से मिल जाएंगा। कम बजट में आप यहां से आसानी से शॉपिंग कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: फूलों को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए इस तरह करें उसकी केयर

गाजीपुर फूल बाजार

दिल्ली का गाजीपुर फूल बाजार दिल्ली के सबसे बड़े थोक फूलों के बाजारों में से एक है। यहां आपको हर एक प्रकार के फूल देखने को मिलते हैं। पहले ये बाजार महरौली में लगती थीं अब यह गाजीपुर में शिफ्ट हो गया है। अगर आपको भी शादी या पार्टी के लिए फूल चाहिए तो आपको एक बार इस बाजार में जरूर जाना चाहिए। बता दे कि यहां आपको काफी कम दाम में कई तरीके के फूल मिल जाएंगे। यहां र्सिफ भारत से ही नहीं बल्कि दक्षिण एशियाई देशों से आने वाले फूल भी मिलते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik









Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।