Eid Special: घर पर कैसे बनाएं रेस्‍टोरेंट जैसा मटन रोगन जोश, जानें रेसिपी

घर पर मटन रोगन जोश बनाकर आप रेस्टोरेंट के महंगे बिल से बच सकती हैं। तो आइएं हम आपको बताते हैं घर पर आप कैसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मटन रोगन जोश।
Updated:- 2019-08-09, 18:42 IST
mutton rogan josh main

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो मटन रोगन जोश आपकी पसंदीदा डिश में से एक जरूर होगी। मटन रोगन जोश का टेस्ट बहुत ही लजीज होता हैं और इसका नाम सुनते ही नॉनवेज खाने वालों के मुंह में पानी आ जाता है। अगर आपको भी मटन रोगन जोश पसंद हैं तो अब आपको मटन रोगन जोश खाने के लिए बाहर रेस्टोरेंट या होटल में जाने की जरूरत नहीं। मटन रोगन जोश की रेसिपी बनाना बहुत ही आसान हैं, इस रेसिपी को आप कुछ आसान स्टेप के जरिये बना सकती हैं। घर पर मटन रोगन जोश बनाकर आप रेस्टोरेंट के महंगे बिल से बच सकती हैं। तो आइएं हम आपको बताते हैं घर पर आप कैसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मटन रोगन जोश। आइएं जानते हैं मटन रोगन जोश बनाने का सही तरीका।

mutton rogan josh inside

इसे जरूर पढ़ें: खजूर के गुड़ से कैसे बनती हैं खीर, जानें तरीका

मटन रोगन जोश बनाने के लिए सामग्री:

  • मटन- 1/2 किलो
  • जीरा- 1/2 टेबल स्‍पून
  • खोया- एक चौथाई कप
  • बादाम- 15
  • बड़ी इलायची- 2
  • दालचीनी- 2
  • लौंग- 4-5
  • काली मिर्च- 1/2 टेबल स्‍पून
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टेबल स्‍पून
  • सौंफ का पाउडर- 2 टेबल स्‍पून
  • अदरक- 1 छोटा टुकडा़
  • धनिया पाउडर- 1/2 टेबल स्‍पून
  • दही- 1 कप
  • केसर- 2 बड़े चम्मच
  • गर्म मसाला पाउडर- 1/2 टेबल स्‍पून
  • हींग- चुटकी भर
  • सरसों का तेल- अंदाजानुसार
  • नमक- स्वादानुसार

mutton rogan josh inside

इसे जरूर पढ़ें: चिकन स्टू देखकर लग जाती है भूख, जानें इसकी रेसिपी

मटन रोगन जोश बनाने का तरीका

  • सबसे पहले मटन को एक बड़े से कटोरे में डालें और पानी से कम से कम दो से तीन बार अच्‍छे से धो लें।
  • अब कढ़ाई को गैस की तेज आंच पर रखें और इसमें तेल डालें और तेल को गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाएं तो गैस का फ्लेम बिल्‍कुल कम कर दें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, इलायची, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी, लौंग, हींग और काली मिर्च के दाने डालें। इनको थोड़ा भून लें।
  • अब कढ़ाई में इन खड़े मसालों के साथ मटन डालें और गैस की आंच धीमी कर दें और थोड़ी देर के लिए फ्राई होने दें। 15 मिनट बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालें और ढक दें।
  • जब मटन थोड़ा गल जाए तो इसमें धनिया पाउडर, सौंफ का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मसाले डालने के बाद मटन को थोड़ी देर के लिए फ्राई होने दें।
  • बादाम का पेस्ट बना लें, इसके लिए सबसे पहले बादाम को उबाल लें और फिर छिलकर मिक्‍सी में डालकर इसका पेस्ट बना लें। साथ ही, खोये को घीस लें।
  • मटन में नमक और दही डालें और पकाएं। अब इसमें खोया, गर्म मसाला पाउडर, बादाम का पेस्ट डालें।
  • मटन को गैस की लो फ्लेम पर तब तक पकाएं जब तक मटन अच्‍छे से गल ना जाए।

mutton rogan josh inside

 

और बस तैयार है आपकी टैस्‍टी मटन रोगन जोश। इसे आप चावल, कुलचे, रोटी या नान के साथ सर्व कर सकती हैं। चाहे तो शीरमाल या तंदूरी रोटी के साथ भी सर्व कर सकती हैं। इसे लोग लंच में खाना ज्‍यादा पंसद करते हैं, क्‍योंकि यह हेवी होती है, लेकिन आप चाहें तो इसे डिनर में भी बना सकती हैं। तो इंतज़ार किस बात का है जल्दी से ट्राई करें इस आसान रेसिपी को।

Photo courtesy- (YouTube, Maunika Gowardhan, CookingEnuff, Mother Would Know & Medical News Today)

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।