Yummy Lunch Box Recipe: बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करें यम्मी Bhindi Pulao, जानें रेसिपी

यम्मी खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम कोशिश करते हैं कि बच्चों के लंच बॉक्स में भी कुछ टेस्टी बनाकर भेजें। लेकिन हर बार क्या नया दें इसको लेकर कंफ्यूजन बना रहता है। ऐसे में आप इस बार भिंडी के पुलाव को बच्चों के लंच के लिए बनाकर पैक करें। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ अलग तरह का पुलाव खाकर बच्चे भी खुश हो जाएंगे। साथ ही, आपको भी उनके लंच में रखने के लिए अच्छी रेसिपी मिल जाएगी। आर्टिकल में बताते हैं भिंडी के पुलाव को बनाने का तरीका।
लंच बॉक्स के लिए भिंडी पुलाव Recipe Card
लंच बॉक्स के लिए भिंडी पुलाव बनाएं
Ingredients
- भिंडी- लोगों के हिसाब से
- चावल
- मूंगफली- छोटी कटोरी
- राई- 1 चम्मच
- उड़द दाल- छोटी कटोरी
- चने की दाल- छोटी कटोरी
- लहसुन- 3 से 4 कलियां
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च- 5 से 6
- तेल
- करी पत्ता
- बारिक कटी हुई प्याज-1
- हरा धनिया
Step
- Step 1:
इसके लिए आपको सबसे पहले चावल को धोकर अच्छे से पकाना है।
- Step 2:
फिर आपको भिंडी को साफ करके इसे गोल शेप में काट लेना है।
- Step 3:
अब आपको एक बड़ी प्याज लेनी है और इसे अच्छे से लंबा-लंबा काटना है।
- Step 4:
अब आपको एक पैन में मूंगफली के ड्राई रोस्ट कर लेना है। इसके बाद इसमें छोटी कटोरी उड़द दाल, चने की दाल और थोड़ी सी काली मिर्च को अच्छे से रोस्ट करना है। इसमें आपको लाल मिर्च को डालना है।
- Step 5:
अब आपको पैन में तेल डालना है।
- Step 6:
इसमें थोड़ी सी राई डालें। इसके बाद करी पत्ते को डालकर उसमें प्याज को पकाएं। फिर इसमें भिंडी को डालकर थोड़ी देर के लिए पकाना है।
- Step 7:
जो मसाला पकाया था वो डालकर इसमें नमक डालना है। अब इसमें चावल को डालकर अच्छे से मिक्स करना है। धनिया से इसे गार्निश करें और लंच में पैक करें।
- Step 8:
आप इसे बच्चों को रायते के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
भिंडी के पुलाव को कैसे बनाएं
- इसके लिए आपको सबसे पहले चावल को धोकर अच्छे से पकाना है।
- इस पुलाव के लिए आप चावल को भगोने में पकाना है। जब चावल 80% तक पक जाए तो इसे छान लें।
- अब आपको एक बड़ी प्याज लेनी है और इसे अच्छे से लंबा-लंबा काटना है।
- फिर आपको भिंडी को साफ करके इसे गोल शेप में काट लेना है।
- अब आपको एक पैन में मूंगफली के ड्राई रोस्ट कर लेना है।
- इसके बाद इसमें छोटी कटोरी उड़द दाल, चने की दाल और थोड़ी सी काली मिर्च को अच्छे से रोस्ट करना है।
- इसमें आपको लाल मिर्च को डालना है।
- इस मसाले में लहसून की कलियों का इस्तेमाल करना है।
- अब इस मसाले को पीसना है।
भिंडी पुलाव को बनाने की रेसिपी
- इसके लिए आपको पैन में तेल डालना है।
- इसमें थोड़ी सी राई डालें।
- इसके बाद करी पत्ते को डालकर उसमें प्याज को पकाएं।
- फिर इसमें भिंडी को डालकर थोड़ी देर के लिए पकाना है।
- जो मसाला पकाया था वो डालकर इसमें नमक डालना है।
- अब इसमें चावल को डालकर अच्छे से मिक्स करना है।
- धनिया से इसे गार्निश करें और लंच में पैक करें।
- इस तरह का भिंडी पुलाव खकर आपके बच्चे खुश हो जाएंगे।
- आप इसे बच्चों को रायते के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भिंडी की चिपचिपाहट से हैं परेशान? बस अपनाएं ये 3 घंटे वाला ट्रिक, लिसलिसा पन भी होगा तुरंत दूर
इस बार लंच बॉक्स में पैक करें इस भिंडी पुलाव को जिसे खाकर आपका बच्चा खुश हो जाएगा। साथ ही, हमेशा इसे बनाने को कहेगा।
इसे भी पढ़ें: भिंडी से झटपट तैयार करें दही चाट, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।