Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:58 PM IST

पकौड़े तलने के बाद बच जाता है बेसन का घोल? फेंकें नहीं, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और नई रेसिपीज

महिलाएं अक्सर पकौड़े बनाते समय सोचती हैं कि एक ही बार ज्यादा घोल बना लिया जाए, ताकि बार-बार घोल तैयार करने की मेहनत नहीं करनी पड़े। हालांकि, तलने के बाद जब घोल ज्यादा बच जाता है, तो इसे फेंकने का मन नहीं करता।
Updated:- 2026-05-27, 18:19 IST
image

गर्मी का मौसम हो या चाहे बरसात का, शाम के समय चाय के साथ पकौड़े खाने का मन हर किसी का होता है। हालांकि, पकौड़े बनाने के बाद समस्या यह होती है कि कई बार घोल बच जाता है। घोल खत्म करने के चक्कर में कई बार महिलाएं ज्यादा पकौड़े तल देती हैं या फिर इसे फेंकने के बारे में सोच लेती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि पेस्ट बनाते समय सही मात्रा का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। जल्दबाजी में या मेहमानों को कम न हो, इसलिए लोग पहले ही ज्यादा घोल बना लेते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बचे हुए बेसन के घोल का क्या करें, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

चीला बना लें

बेसन का घोल फेंकने की बजाय आप इसका चीला बना सकती हैं। चीला बनाना भी आसान होगा और इसके लिए आपको अलग से तैयारी करने की भी जरूरत नहीं होगी। आप प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया जैसी चीजें बेसन के घोल में बनाकर चीला तैयार कर सकती हैं। यह खाने में इतना टेस्टी लगेगा कि आप इसे टोमैटो सॉस के साथ खाना चाहेंगी। 

no waste Indian cooking tips

बेसन टोस्ट

पकौड़े ज्यादा नहीं बनाना चाहती हैं, तो बचे हुए घोल से आप बेसन टोस्ट बना सकती हैं। इसके लिए आपको ब्रेड स्लाइस का यूज करना होगा। आप घोल में ब्रेड डालें और इसे तवे पर रखकर पका लें। ब्रेड घोल को सोख लेता है और तवे पर पकाने के बाद यह और भी टेस्टी लगता है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनने वाला यह टोस्ट हर किसी को पसंद आएगा।

इसे भी पढ़ें- Rice Paper Laphing: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं राइस पेपर लाफिंग

besan paratha from leftover dough

कढ़ी के लिए इस्तेमाल करें

कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो आप इससे कढ़ी भी बना सकती हैं। फायदा यह होगा कि डिनर का काम भी बेसन के घोल से ही पूरा हो जाएगा। आपको रात में क्या बनाना है, इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस घोल में ही आप दही और पानी मिला दें। इसके बाद कढ़ाई में प्याज-टमाटर डालकर कढ़ी को पका लें।

easy besan batter recipes

पराठा बनाएं

घोल फेंकने की बजाय आप इसे आटे में गूंथ सकती हैं और इससे पराठा बना सकती हैं। जिस तरह बेसन का चीला होता है, उसी तरह बेसन का पराठा बनकर तैयार होगा। बेसन का पराठा सॉफ्ट बनता है। इसके लिए आपको आटा मिक्स करके बिलकुल नॉर्मल आटे की तरह गुंथना है।

इसे भी पढ़ें- Uttapam Making Process: तवे पर डालते ही चिपक जाता है उत्तपम? जानें कहां कर रही हैं गलती

easy besan batter recipe

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।