Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

Rice Paper Laphing: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं राइस पेपर लाफिंग

Rice Paper Laphing Recipe: वीकेंड के मौके पर अक्सर लोग कुछ अलग और स्वादिष्ट फूड बनाते हैं। इसमें अधिकतर समय चाइनीज डिशेज शामिल होती है, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग स्टेट की रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं, तो एक बार राइस पेपर लाफिंग बनाकर जरूर ट्राई करें।
Updated:- 2026-05-10, 11:36 IST
Rice Paper Laphing

Rice Paper Laphing: लाफिंग एक बेहद लोकप्रिय तिब्बती स्ट्रीट फूड है, जिसे आमतौर पर मैदे के घोल से तैयार किया जाता है, लेकिन अगर आप इसे झटपट और बिना किसी मेहनत के बनाना चाहती हैं, तो राइस पेपर बेस्ट ऑप्शन है। राइस पेपर का इस्तेमाल करने से आपको घंटों तक मैदा घोलने या उसे सेट करने का इंतजार नहीं करना पड़ता। यह न केवल समय बचाता है, बल्कि उन लोगों के लिए भी एक शानदार विकल्प है जो हल्का और ग्लूटेन-फ्री नाश्ता पसंद करते हैं। घर पर बनी राइस पेपर लाफिंग का स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा चटपटा और तीखा होता है, जिसे आप अपनी पसंद के मसालों के साथ कस्टमाइज कर सकती हैं। आइए जानते हैं राइस पेपर लाफिंग बनाने की आसान तरीका।

राइस पेपर लाफिंग रेसिपी Recipe Card

राइस पेपर लाफिंग बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Snacks
Calories: 300
Cuisine: Thai
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • सोया चंक्स- 250 ग्राम
  • राइस पेपर- 5-6
  • लहसुन की कलिया-6-7
  • पानी-¼ कप
  • सिरका- 2–3 बड़े चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • चिली ऑयल-1 चम्मच
  • चिली सॉस- 1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    लॉफिंग बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को उबालें।

  2. Step 2:

    फिर एक्स्ट्रा पानी निकालकर निचोड़ लें।

  3. Step 3:

    अब एक कटोरी में बारीक कटे हुए लहसुन, पानी, सिरका और स्वादानुसार नमक डालें।

  4. Step 4:

    2-3 घंटे के लिए इस घोल को छोड़ दें।

  5. Step 5:

    समय पूरा होने के बाद राइस पेपर शीट को पानी में डुबोकर निकालें।

  6. Step 6:

    अब इस पर लहसुन वाला पानी, चिली सॉस और ऑयल डालें।

  7. Step 7:

    फिर सोया चंक्स और नूडल्स डालें।

  8. Step 8:

    अब रोल को कसकर पैक करें।

  9. Step 9:

    फिर कैंची की मदद से इसे काटें।

राइस पेपर लाफिंग बनाने की रेसिपी 

rice paper laphing

  • सबसे पहले सोया चंक्स को 5-10 मिनट के लिए उबाल लें।
  • उबालने के बाद इसे छानकर दूसरे बर्तन में निकालें।
  • इसके बाद अतिरिक्त पानी को निचोड़कर हटाएं।
  • फिर इसे कैंची की मदद से मोटा-मोटा काट लें।
  • इसके बाद एक कटोरी में बारीक कटा हुआ लहसुन, ¼ कप पानी, 2–3 बड़े चम्मच सिरका और स्वादानुसार नमक डालें।
  • इन सभी चीजों को मिलाएं और 2–3 घंटे के लिए रख दें ताकि सभी स्वाद आपस में अच्छी तरह मिल जाएं।
  • राइस पेपर शीट को लगभग 1 मिनट तक पानी में डुबोकर रखें, जब तक कि वह नरम न हो जाए
  • इसके बाद चिली ऑयल डालें।
  • अब इसमें तैयार किया गया लहसुन का पानी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद कटे हुए सोया चंक्स डालें।
  • फिर क्रश किए हुए नूडल्स डालें।
  • अब इसे कसकर रोल करें और साफ कट के लिए कैंची या चाकू से काटें
  • इसके बाद ऊपर से और नूडल्स और थोड़ा सा चिली ऑयल डालें।

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: लौकी, कटहल छोड़ें; इस बार ट्राई करें महुआ की पकौड़ी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।